{"_id":"5f8b459c8ebc3e9be27d9acc","slug":"registry-office-gulzar-as-soon-as-navratri-begins-bareilly-news-bly423683299","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र शुरू होते ही रजिस्ट्री ऑफिस हुआ गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र शुरू होते ही रजिस्ट्री ऑफिस हुआ गुलजार
विज्ञापन
रजिस्ट्री कराते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पहले दिन ही हुईं 129 रजिस्ट्रियां, सोमवार को और बढ़ेगी भीड़
विज्ञापन
नवरात्र में रजिस्ट्री के लिए लोगों ने पहले ही करा ली तारीख बुक
बरेली। नवरात्र का रजिस्ट्री विभाग को भी इंतजार रहता है। वजह यह है कि नवरात्र में लोग जमीन-मकान खरीदना शुभ मानते हैं। यही कारण है कि इन दिनों रजिस्ट्रियों की संख्या बढ़ जाती है। शनिवार से शुरू हुए नवरात्र के पहले ही दिन 129 रजिस्ट्रियां हुईं। बताया जा रहा है कि सोमवार को और ज्यादा रजिस्ट्रियां होंगी।
कोरोना काल के कारण शुरू में रजिस्ट्रियां कम हुई थीं, लेकिन धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। हालांकि श्राद्ध पक्ष में भी इस बार उम्मीद से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुईं। इसके बाद से रजिस्ट्री कार्यालय में रोजाना करीब सौ के आसपास रजिस्ट्री हो रही थीं, लेकिन पिछले तीन-चार दिन में रजिस्ट्री की संख्या घट गई थी। कातिब से लेकर सब रजिस्ट्रार तक सब उम्मीद लगाए बैठे थे कि नवरात्र में इस बार काफी अच्छा राजस्व प्राप्त होगा। पहले दिन ही 129 रजिस्ट्रियां होने से उनका अनुमान सच साबित हुआ। सब रजिस्ट्रार प्रथम कार्यालय में शनिवार को 63 और द्वितीय कार्यालय में 66 रजिस्ट्रियां हुईं। दोनों ही कार्यालय में पहले रोजाना 40 से 50 रजिस्ट्रियां हो रहीं थीं। सब रजिस्ट्रार बृजेश कुमार ने बताया कि सोमवार से रजिस्ट्री कार्यालय में और ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। नवरात्र में रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों ने पहले से ही तारीख बुक करा ली। अब जो लोग आवेदन कर रहे हैं, उन्हें दशहरे के बाद की तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन
नवरात्र में लोग जमीन और मकान खरीदने के ज्यादा इच्छुक रहते हैं। यही कारण है कि 24 अक्तूबर तक की सभी तारीखें बुक हो चुकी हैं। रजिस्ट्री के लिए आवेदन करने वालों को अब इससे आगे की तारीख दी जा रही है। - बृजेश कुमार, सब रजिस्ट्रार
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी नहीं आए पांच हजार वाले स्टांप
नवरात्र में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ बढ़ने के बावजूद स्टांप वेंडर परेशान हैं। दरअसल, उन्हें कोषागार से पांच हजार वाले स्टांप नहीं मिल रहे हैं। कोषागार के अधिकारी भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि ये स्टांप कब तक आ पाएंगे। ई-स्टांप वाले वेंडर काफी कम हैं। कम कमीशन के कारण वेंडर ई-स्टांप की बिक्री से बचते हैं।
10 रुपये वाला नोटरी का स्पेशल टिकट भी खत्म
नोटरी का 10 रुपये वाला स्पेशल टिकट भी काफी समय पहले खत्म हो चुका है। बताया जा रहा है कि अप्रैल माह में ही यह टिकट खत्म हो गए थे। इसके बाद अभी तक ये टिकट नहीं आ सके हैं। बताया जा रहा है कि स्टांप और टिकट नासिक में छपकर कानपुर आते हैं। वहीं से सभी जिलों को इनका आवंटन होता है। स्पेशल नोटरी टिकट के अभी तक कानपुर न पहुंचने की बात कही जा रही है।
कार्यालयों में टूट रहा सोशल डिस्टेंसिंग का नियम
रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। कार्यालय में प्रथम और द्वितीय तल पर रजिस्ट्री होती हैं। यहां रजिस्ट्री कक्ष भी ज्यादा बढ़े नहीं हैं। स्टाफ भी इसी में बैठता है। इसके अलावा जमीन खरीदने-बेचने वालों के साथ भी दा-चारे लोग होते हैं। कातिब भी उनके साथ लगे रहते हैं। एक रजिस्ट्री होने पर करीब पांच-छह लोग दफ्तर में होते हैं। यही कारण है कि कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग का ठीक से पालन नहीं हो पा रहा है। हालांकि दोनों ही सब रजिस्ट्रार ने स्टाफ समेत सभी को मास्क लगाने की हिदायत दे रखी है। बगैर मास्क के प्रवेश पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके कुछेक लोग बिना मास्क के अंदर आ जाते हैं।
विज्ञापन
नवरात्र में रजिस्ट्री के लिए लोगों ने पहले ही करा ली तारीख बुक बरेली। नवरात्र का रजिस्ट्री विभाग को भी इंतजार रहता है। वजह यह है कि नवरात्र में लोग जमीन-मकान खरीदना शुभ मानते हैं। यही कारण है कि इन दिनों रजिस्ट्रियों की संख्या बढ़ जाती है। शनिवार से शुरू हुए नवरात्र के पहले ही दिन 129 रजिस्ट्रियां हुईं। बताया जा रहा है कि सोमवार को और ज्यादा रजिस्ट्रियां होंगी।
कोरोना काल के कारण शुरू में रजिस्ट्रियां कम हुई थीं, लेकिन धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। हालांकि श्राद्ध पक्ष में भी इस बार उम्मीद से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुईं। इसके बाद से रजिस्ट्री कार्यालय में रोजाना करीब सौ के आसपास रजिस्ट्री हो रही थीं, लेकिन पिछले तीन-चार दिन में रजिस्ट्री की संख्या घट गई थी। कातिब से लेकर सब रजिस्ट्रार तक सब उम्मीद लगाए बैठे थे कि नवरात्र में इस बार काफी अच्छा राजस्व प्राप्त होगा। पहले दिन ही 129 रजिस्ट्रियां होने से उनका अनुमान सच साबित हुआ। सब रजिस्ट्रार प्रथम कार्यालय में शनिवार को 63 और द्वितीय कार्यालय में 66 रजिस्ट्रियां हुईं। दोनों ही कार्यालय में पहले रोजाना 40 से 50 रजिस्ट्रियां हो रहीं थीं। सब रजिस्ट्रार बृजेश कुमार ने बताया कि सोमवार से रजिस्ट्री कार्यालय में और ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। नवरात्र में रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों ने पहले से ही तारीख बुक करा ली। अब जो लोग आवेदन कर रहे हैं, उन्हें दशहरे के बाद की तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन
नवरात्र में लोग जमीन और मकान खरीदने के ज्यादा इच्छुक रहते हैं। यही कारण है कि 24 अक्तूबर तक की सभी तारीखें बुक हो चुकी हैं। रजिस्ट्री के लिए आवेदन करने वालों को अब इससे आगे की तारीख दी जा रही है। - बृजेश कुमार, सब रजिस्ट्रार
विज्ञापन विज्ञापन