फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Registration of 5828 vehicles and driving license of owners will be cancelled in Bareilly

Bareilly News: 5828 वाहनों का पंजीकरण और मालिकों का ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त; यह है वजह

Sat, 22 Jul 2023 06:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 06:38 AM IST
सार

जिन वाहनों के 15 से अधिक चालान हो चुके हैं और वाहन मालिकों ने समन शुल्क जमा नहीं किया है। ऐसे वाहनों को चिन्हित किया गया है। इन वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा। साथ ही वाहन मालिकों का ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त हो सकता है। 

विज्ञापन
Registration of 5828 vehicles and driving license of owners will be cancelled in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जिन वाहनों के 15 से अधिक ई चालान के बाद भी राशि जमा नहीं कराई गई है, ऐसे 5828 वाहनों को चिह्नित कर लिया गया है। ऐसे वाहनों के पंजीकरण रद्द और वाहन स्वामियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति एसपी ट्रैफिक ने आरटीओ से की है।

विज्ञापन


इन दिनों यातायात पखवाड़ा मनाया जा रहा है। बावजूद वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस लगातार शहर में चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के ई-चालान कर रही है। कई वाहनों के लगातार कई ई-चालान हो चुके हैं लेकिन जुर्माना राशि का भुगतान किए बिना इन वाहनों को शहर में धड़ल्ले से दौड़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिपोर्ट तैयार कर आरटीओ को भेजी

एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने टीम लगाकर ऐसे वाहनों का आंकड़ा निकलवाया, जिन्होंने 15 से अधिक चालान होने के बाद भी जुर्माना नहीं भरा। ऐसे 5828 वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए एसपी ट्रैफिक ने रिपोर्ट तैयार कर आरटीओ को भेजी है। अब आरटीओ के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि कई ऐसे वाहन हैं जिनका चालान पंद्रह या इससे ज्यादा बार हो चुका है। ऐसे वाहनों का जुर्माना भी भुगतान नहीं कराया गया है। अब ऐसे वाहन चिह्नित कर लिए हैं, कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed