फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Register only as 'Yadav' in the caste census: Ashok Yadav

जातीय जनगणना में केवल यादव दर्ज कराएं : अशोक यादव

Thu, 20 Aug 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 20 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Register only as 'Yadav' in the caste census: Ashok Yadav
फरीदपुर। महासभा ने 2027 में होने वाली जनगणना में केवल ''यादव'' जाति दर्ज कराने की अपील की गई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक यादव ने हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट में यादव समाज के लोगों से यह अपील की। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में यादव समाज को कई नामों से जाना जाता है। इससे जनगणना के दौरान समाज का सही आंकड़ा सामने नहीं आ पाता है। यदि सभी लोग एकजुट होकर ''यादव'' दर्ज कराएंगे तो वास्तविक जनसंख्या का पता चलेगा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा 102 वर्ष पुरानी संस्था है। यह संस्था देश के 23 राज्यों और करीब 500 जिलों में सक्रिय है। जनगणना में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष टीमों का गठन भी किया गया है। अशोक यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान को गति देने का आह्वान किया। इस दौरान सुधीर यादव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed