{"_id":"59d540d44f1c1baf538b5d9c","slug":"regarding-reservation-of-the-municipal-fixed-reservation-list-ok","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की तय आरक्षण सूची को शासन ने किया ‘ओके’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की तय आरक्षण सूची को शासन ने किया ‘ओके’
बरेली
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम प्रशासन ने वार्डों के आरक्षण जैसे तय किए थे शासन ने उसे हरी झंडी दे दी है। इनमें कोई बदलाव नहीं होगा। बुधवार को इसकी जानकारी नगर निगम में आ गई है, लेकिन सूची नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को सूची उपलब्ध होने के बाद इनका प्रकाशन करके आपत्ति मांगी जाएगी। नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण तय करके शासन को सूची भेजी गई थी। सूची मिलते ही इनको प्रकाशित कराया जाएगा और आपत्ति के बाद निस्तारण होगा। नगर के 80 वार्डोँ के लिए चुनाव होंगे। पार्टियां आरक्षण की अंतिम सूची का इंतजार कर रहे हैं। इसके फाइनल होने के बाद निकाय चुनाव का बिगुल बजेगा।
- निगम द्वारा तय आरक्षित वार्डों की सूची
वार्ड 4 शुगर फैक्ट्री व 6 नवादा शेखान का प्रस्तावित आरक्षण महिला अनुसूचित जाति किया गया है। अनुसूचित जाति में वार्ड एक बिहारीपुर सिविल लाइंस, दो जाटवपुरा, आठ मॉडल टाउन, नौमहला वार्ड शामिल हैं। महिला पिछड़ा वर्ग में वार्ड 31 कटघर, वार्ड 71 नई बस्ती, 57 फाल्तूनगंज, 36 जौहरपुर, आजमनगर, रबड़ी टोला, सुभाषनगर शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग वार्ड में 59 सरनिया, 45 महेशपुर अटरिया, 27 मथुरापुर, मढ़ीनाथ, हजियापुर, ब्रह्मपुरा, किला छावनी, शाहदाना, संजयनगर, सूफी टोला, रहपुरा चौधरी, मलूकपुर, खलीलपुर शामिल हैं। सामान्य वार्ड में इंद्रानगर, मौलानगर, फरीदापुर चौधरी, स्वालेनगर नवदिया, गांधी उद्यान, परतापुर चौधरी, रामपुरबाग, सहसवानी टोला, बिहारीपुर मेमरान, आकाशपुरम, शास्त्रीनगर, जनकपुरी, नगरिया परीक्षित, बानखाना, सैदपुर हॉकिंस, कुंवरपुर, गुलाबनगर, कानून गोयान, बड़ी विहार, कटरा चांद खां, शांति विहार, हरुनगला, रेलवे कालोनी परतापुर, साहूकारा, सिकलापुर, सुरेश शर्मा नगर, बजरिया पूरनमल, आवास विकास, खन्नू मोहल्ला, शाहबाद, पीर बहोड़ा, आलमगिरीगंज, घेर शेख मिट्ठू, इंग्लिशगंज, सौदागरान शामिल हैं। महिला वार्ड में आईवीआरआई, वनखंडीनाथ, नदौसी, कांकरटोला, चौधरी मोहल्ला, गांधी पुरम, जोगीनवादा, रोहिलीटोला, भूड़ और आंशिक गांधीनगर, चक महमूद, नेकपुर, वीरभट्टी, सिठौरा, कंजादासपुर, बिधौलिया, एजाजनगर, चकमहमूद नगर शामिल हैं।
एक नजर...
कुल वार्डों की संख्या- 80
सामान्य वार्ड- 35
महिला वार्ड- 17
ओबीसी वार्ड- 14 वार्ड
महिला ओबीसी- 08 वार्ड
एसी वार्ड- 04 वार्ड
महिला एससी- 02 वार्ड
कोट
शासन ने सूची को स्वीकार कर लिया है उसमें कोई परिवर्तन नहीं है, लेकिन सूची अभी प्राप्त नहीं हुई है। सूची के प्रकाशन के बाद आपत्तियां ली जाएंगी।
आरके श्रीवास्तव, नगर आयुक्त