फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Refusal to marry if bike and Rs 5 lakh are not received

Bareilly News: बाइक और पांच लाख रुपये न मिलने पर शादी से इंकार

Mon, 03 Mar 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Refusal to marry if bike and Rs 5 lakh are not received
बरेली। तिलक की रस्में पूरी होने के बाद लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष के सामने पांच लाख रुपये और बाइक की मांग रख दी। इंकार करने पर शादी करने से मना कर दिया। लड़की की मां ने लड़का पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर डोहरा गौटिया निवासी कृष्णा देवी का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी संजय नगर सर्वेश के साथ तय की थी। लड़का पक्ष की ओर से हामी भरने के बाद रोक की रस्म और बाद में 14 जुलाई 2024 को तिलक की रस्म पूरी की गई। इसमें काफी रुपये खर्च हुए। शादी के लिए 26 फरवरी 2025 तय थी। उन्होंने बरातघर और हलवाई बुक कर दिए थे। इससे पहले सर्वेश और उसके पिता हरदयाल ने पांच लाख रुपये व बाइक की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार कर दिया। मामले में पुलिस ने सर्वेश, उसके पिता हरदयाल, मां राम कुमारी, भाई सोनू और रिश्तेदार शैलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed