{"_id":"690a68e023fdd105e9067d61","slug":"recruitment-will-be-done-for-800-vacant-posts-of-anganwadi-centers-bareilly-news-c-4-vns1074-759821-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त 800 पदों पर की जाएगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त 800 पदों पर की जाएगी भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्री व सहायिका के रिक्त 800 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से इस संबंध में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को निदेशक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीपीओ से जानकारी लेने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया तेज करने के लिए कहा।
निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने कांफ्रेंसिंग में आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त कार्यकत्री व सहायिका के पदों की ऑनलाइन फीडिंग की समीक्षा की। इस दौरान डीपीओ ने उन्हें बताया कि जिले में 2857 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। कार्यकत्री व सहायिका के करीब 800 पद रिक्त हैं। इनकी फीडिंग की गई है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद उन्होंने बताया कि कार्यकत्रियों के रिक्त पदों की संख्या 150 और सहायिका की 650 है। भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। भर्ती से पहले सहायिकाओं के समायोजन और प्रमोशन की कार्यवाही की जाएगी। निदेशालय स्तर से इसी महीने में विज्ञापन जारी होने का दावा है। संवाद