फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Recovery notice pasted on the gate of closed rubber factory, objection

Bareilly News: बंद पड़ी रबर फैक्टरी के गेट पर वसूली का नोटिस चस्पा, आपत्ति

Thu, 11 Apr 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 11 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Recovery notice pasted on the gate of closed rubber factory, objection
बरेली। 24 वर्षों से बंद पड़ी फैक्टरी के गेट पर बीते दिनों कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से वसूली का नोटिस चस्पा किए जाने से कर्मचारी असमंजस में हैं। बुधवार को फैक्टरी परिसर में कर्मचारियों की बैठक हुई। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में विचाराधीन मालिकाना हक के मामले में कोई फैसला आने से पहले इस नोटिस पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता अशोक मिश्र के मुताबिक नौ मार्च को 1,32,63,276 रुपये वसूली का नोटिस सिंथेटिक एंड केमिकल्स लिमिटेड फतेहगंज पश्चिमी के नाम से चस्पा किया गया है। इस पर न्यायालय सहायक कलक्टर प्रथम श्रेणी तहसीलदार मीरगंज की मुहर है। इससे सवैतनिक अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों और नेताओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में है तो भविष्य निधि संगठन की आरसी का क्लेम वहीं दाखिल करना चाहिए। फैक्टरी के गेट पर इसे चस्पा करने का कोई औचित्य नहीं। आशंका जताई कि जिला प्रशासन और शासन कर्मचारियों को परेशान कर रहा है। अगर प्रशासन जल्द कोई निर्णय नहीं लेगा तो कर्मचारी उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस दौरान गजेंद्र सिंह, राम प्रसाद, हैदर नवी, फैयाज खां अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed