फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Record rainfall... 40 trains affected due to waterlogging on tracks

Bareilly News: रिकॉर्ड बारिश... पटरियों पर जलभराव से 40 ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Tue, 17 Jun 2025 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Record rainfall... 40 trains affected due to waterlogging on tracks
बरेली। प्री मानसून का आगाज रिकॉर्ड बारिश के साथ हुआ। सोमवार तड़के ढाई से सुबह छह बजे तक 149.4 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 27 जून 2013 को 193.7 मिमी बारिश हुई थी। बरेली जंक्शन से बरेली सिटी स्टेशनों के बीच रेलवे लाइनों पर करीब चार फुट पानी भर गया। इससे यह रूट 13 घंटे तक बाधित रहा। दस सवारी गाड़ियों और 11 मालगाड़ियों को रास्ते में रोकना पड़ा। बरेली-कासगंज रूट की कई ट्रेनों को उत्तर रेलवे की लाइन से गुजारा गया। दिल्ली-लखनऊ रूट पर भी गाड़ियों को रोका गया। कुल 40 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। शहरवासियों को बिजली कटौती और जलभराव से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के दौरान जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो और पांच के शेड झरना बन गए। लखनऊ-दिल्ली रेलखंड के कई स्टेशनों के यार्ड जलमग्न हो गए। 55311 कासगंज-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन को घटपुरी स्टेशन पर रोक दिया गया। 55325 बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर ट्रेन को देरी से चलाया गया। 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस को जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर रोका गया। इस ट्रेन का ठहराव प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर होता है।
विज्ञापन

इसके अलावा 05062 टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन और 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को भी रास्ते में रोक दिया गया। 55308 काशीपुर-कासगंज पैसेंजर, 55328 बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर को भी रोककर चलाया गया। 12036-35 पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात आठ बजे क्लीयर हुई लाइन
11 घंटे की जद्दोजहद के बाद पानी निकाला जा सका। इसके लिए 15 पंपिंग सेट का इस्तेमाल करना पड़ा। 80 से ज्यादा श्रमिकों को लगाया गया। सुबह नौ बजे से यहां युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया। रात आठ बजे लाइन क्लियर हो सकी। फिलहाल लाइन की पेट्रोलिंग की जा रही है। ज्यादा जलभराव होने के कारण कुछ स्थानों पर स्लीपर को नुकसान पहुंचा है।
यार्ड जलमग्न-सिग्नल फेल, सुबह की गाड़ियां शाम को आईं
बारिश के दौरान दिल्ली-लखनऊ रूट के कई रेलवे स्टेशनों के यार्ड में पानी भरने और सिग्नल फेल होने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। विशेष, नियमित और सुपरफास्ट ट्रेनों ने आठ घंटे तक इंतजार कराया। सुबह आने वाली गाड़ियां शाम को आ सकीं। बरेली जंक्शन के यार्ड में भी पानी भरने के कारण आठ ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ा।

इस दौरान 14241 नौचंदी एक्सप्रेस ने करीब छह घंटे, 04050 दिल्ली-ऐशबाग विशेष ट्रेन ने 6:40 घंटे, 20504 राजधानी एक्सप्रेस ने एक घंटे, 04020 आनंद विहार-बरौनी विशेष ट्रेन ने सात घंटे, 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी विशेष ट्रेन ने तीन घंटे और 12356 अर्चना एक्सप्रेस ने भी तीन घंटे इंतजार कराया। 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 12430 दिल्ल-लखनऊ एसी सुपरफास्ट, 22542 गरीब रथ एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 22418 महामना एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12230 लखनऊ मेल, 12232 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट, 15044 काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12370 कुंभ एक्सप्रेस भी ती-तीन घंटे की देरी से बरेली आईं। अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed