फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Received the backing of politicians prefer new faces

नेताओं के चहेते नए चेहरों को मिली तवज्जो

Mon, 27 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 27 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने रविवार को अपनी बहुप्रतीक्षित जिला कमेटी घोषित कर दी। इसमें लक्ष्य 2017 को ध्यान में रखकर सामाजिक समीकरण साधने के लिए सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है लेकिन इसके लिए कुछ नेताओं के खासमखास नए चेहरों को शामिल कर लिया गया है। अलबत्ता, जिला इकाई में दो महिलाएं कम रह गई हैं। पांच महिलाओं का कोटा 24 सदस्यीय कमेटी में तय है लेकिन तीन को पदाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

पुरानी कमेटी के उन्हीं चेहरों को मौका मिला है, जो किसी न किसी नेता के खास हैं। इनमें केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार खेमे के आदेश प्रताप सिंह और मंत्री के साले वीरेंद्र गंगवार वीरू शामिल हैं। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा भी अपने चेहतों को जिला कमेटी में शामिल कराने में कामयाब रहे हैं। इनमें रीतराम राजपूत, अजय राजपूत हैं। नए चेहरों में बदायूं से चुनाव लड़ चुकीं पूजा कश्यप का नाम चौंकाने वाला है। इसी तरह जिला पंचायत का चुनाव लड़ीं ज्योति मिश्रा, इंद्रेश कुमारी और आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के नजदीक नेमचंद्र मौर्य को भी स्थान मिल गया है। आंवला विधायक धर्मपाल सिंह की पैरवी पर रनवीर सिंह यादव और संजीव सक्सेना भी जिला कमेटी में शामिल किए गए है। चंचल गंगवार को महिला होने के नाते फिर से उपाध्यक्ष बनाया गया है। फरीदपुर के अनिल राना को क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह का खास होने की वजह से शामिल किया गया है। 
विज्ञापन



बगावत का ‘इनाम’ उपाध्यक्ष के रूप में
बरेली। भाजपा ने जिला कमेटी में मोहन सिंह को अनुसूचित जाति कोटे से उपाध्यक्ष बनाया है। बहेड़ी के पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहन की पत्नी मंजू देवी जिला पंचायत सदस्य हैं, जो पार्टी से अध्यक्ष की प्रत्याशी बनाई गई थीं लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। वह कलेक्ट्रेट में नामांकन कराने नहीं पहुंचीं। बाद में उन्होंने बहेड़ी के पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतदान किया। उनका वोट सपा के अध्यक्ष प्रत्याशी संजय सिंह को गया। इस पर भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है जिला कार्यकारिणी
अध्यक्ष- रविंद्र सिंह राठौर। उपाध्यक्ष- मोहन सिंह, चंचल गंगवार, योगेंद्र गुप्ता, संजीव सक्सेना, आदेश प्रताप सिंह, रीतराम राजपूत। महामंत्री- अनिल राना, पवन शर्मा, वीरेंद्र गंगवार वीरू, अजय राजपूत। मंत्री- सुनील गंगवार, नेमचंद्र मौर्य, पूजा कश्यप, ज्योति मिश्रा, रनवीर सिंह यादव, वीर सिंह पाल, इंद्रदेश कुमारी। कोषाध्यक्ष- संजीव मिश्रा।



जिला कमेटी में सभी वर्गों और जातियों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समुचित स्थान दिया है। दो महिलाओं को जल्द ही शामिल करेंगे।
-रविंद्र राठौर, जिलाध्यक्ष 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed