फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Really try to catch the oil business Fsdia incomplete

तेल कारोबार का सच पकड़ने की एफएसडीए की अधूरी कोशिश

Thu, 05 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 05 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
एफएसडीए की टीम ने बुधवार दोपहर शहामतगंज क्षेत्र में अचानक छापामारी कर तेल के नमूने लेने की कोशिश की। जय ट्रेडिंग कंपनी से तड़का ब्रांड के इडेबल आयल का नमूना लिया। इस बीच टीम के आने की जानकारी फैलते ही कारोबारी दुकानें बंद करके भाग गए। टीम दुकानें बंद होने के कारण और नमूने नहीं ले पाई। जैसे ही यह टीम वापस कलक्ट्रेट पहुंची, वैसे ही कारोबारियों ने काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ममता कुमारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान तथा निरीक्षकों की टीम के साथ शहामतगंज बाजार पहुंची। टीम सबसे पहले तड़का ब्रांड निर्माता जय ट्रेडिंग कंपनी के प्रतिष्ठान पर पहुंची। यहां से टीम ने आधा - आधा किलो के चार पैकेट खरीदे, जिस पर ब्लेंडेड इडेबल आयल लिखा हुआ था। लेकिन ब्लेंडिंग का लाइसेंस और उसका ब्योरा पैकिंग पर नहीं था।
विज्ञापन

टीम ने जय ट्रेडिंग कंपनी के संचालकों से पंजीकरण तथा अन्य प्रपत्र मांगे तो वे प्रतिष्ठान से खिसक लिए। वहां मौजूद अन्य स्टाफ की मौजूदगी में चार पैके ट अपने कब्जे में ले लिए।  विभाग इन पैकेटों को परीक्षण के लिए लैबोरेटरी भेजेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिष्टमंडल मिला...
उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता आदि पदाधिकारी शाम पांच बजे कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में एफएसडीए की जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ममता कुमारी से मिले। व्यापारी नेताओं ने कारोबार की व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कारोबारियों को विभागीय तकनीकी जानकारी देने के लिए संयुक्त गोष्ठी आयोजित कराई जाए।


घटतौली में रविंद्रा, गोल्ड मोहर और इंजन ब्रांड के चालान 
खाद्य तेलों में हो रही घटतौली के खिलाफ बाट माप विभाग ने  बुधवार को  तीन प्रमुख ब्रांड की पैकिंग में गड़बड़ी मिली । टिन पैकिंग में 300 ग्राम तक घटतौली मिलने पर चालान किए गए।

सहायक नियंत्रक स्वाति कौशिक ने शहर के  विभिन्न स्थानों पर खाद्य तेलों के पैकिंग चेक कराए। वरिष्ठ विवेक कुमार के नेतृत्व में सोहराब किराना स्टोर नरियावल से कानपुर में तैयार गोल्ड मोहर वनस्पति आयल टिन चेक किया। टिन पैकिंग पर 15 किलो लिखा हुआ था लेकिन तौल में 900 ग्राम कम मिला। मुख्य डाकघर के पास सिमरन प्रोविजन स्टोर पर रविंद्रा सरसों तेल की पैकिंग चेक की गई। 500 एमएल पैकिंग में 20 ग्राम की घटतौली मिली। डाकखाने के पीछे गोविंद डेली नीड स्टोर पर इंजन ब्रांड सरसों तेल की पैकिंग चेक की गई। पैकिंग पर एमआरपी अंकित नहीं थी। सहायक नियंत्रक ने बताया कि इन तीनों ब्रांडों का चालान कर दिया गया है। निर्माता फर्म को नोटिस जारी किए जाएंगे। घटतौली के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed