फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reality of claims... Pass only through potholes during festivals

Bareilly News: दावों की हकीकत... त्योहार पर गड्ढों से ही गुजरिये

Sat, 28 Oct 2023 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 28 Oct 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Reality of claims... Pass only through potholes during festivals
बरेली। दिवाली से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे पूरे होते नहीं दिख रहे हैं। क्योंकि जिले की 235 सड़कों के 364.23 किलोमीटर हिस्सों के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को अभी तक 113.43 करोड़ रुपये नहीं मिले हैं। नतीजतन त्योहार पर हजारों लोगों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

दिवाली आने में सिर्फ 17 दिन ही बचे हैं, लेकिन कई टूटी हुई सड़कों की मरम्मत के लिए बजट की मंजूरी का इंतजार है। जमीनी हकीकत अफसरों के दावों की खोल रही है। वहीं, नगर निगम ने बोर्ड की बैठक में 10 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का दावा किया था, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हो सका है, जिससे सड़कें त्योहार से पहले सुधर जाएं।
विज्ञापन


इन सड़कों को बजट का इंतजार
विभाग सड़कें किलोमीटर लागत
गन्ना विभाग 24 19.63 5.27
पीडब्ल्यूडी 26 74.30 20.50
पीडब्ल्यूडी 103 74.50 20.32
पीडब्ल्यूडी 82 195.80 67.34
(लागत करोड़ रुपये मेें)


यह हाल है
एक वर्ष से झेल रहे परेशानी
शहर के बीसलपुर चौराहे से हरुनगला की ओर गई सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि एक वर्ष से अधिक समय से दिक्कत उठा रहे हैं। बारिश में जलभराव होने पर परेशानी और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निकासी न होनेे टूटी सड़क
बीसलपुर मार्ग से हरुनगला विद्युत सब स्टेशन की ओर गई सड़क उखड़ चुकी है। जल निकासी न होने से सड़क पानी के कारण लगातार टूट रही है। आसपास के लोग सवाल पूछते हैं कि जिम्मेदार कब चेतेंगे।

चलने लायक नहीं रास्ता
नरियावल बिथरीचैनपुर से मेहतारपुर मार्ग का चार किलोमीटर हिस्सा चलने लायक नहीं है। लोक निर्माण विभाग को इसके लिए 40 लाख से अधिक रुपये चाहिए, पर बजट नहीं मिला और काम भी नहीं हुआ।



चरणबद्ध तरीके से सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। पहले चरण में काम हो रहे हैं। दूसरे चरण के लिए टेंडर हो गए हैं। 30 नवंबर तक बहुत सी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। तीसरे चरण में भी सड़कें बननी हैं। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, उन पर काम शुरू हो जाएगा। -अभिनेष कुमार, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed