फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Real brothers became enemies of each other in property dispute

Bareilly News: संपत्ति विवाद में एक-दूसरे के दुश्मन बने सगे भाई

Wed, 14 May 2025 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Real brothers became enemies of each other in property dispute
बरेली। प्रतिस्पर्धा के दौर में खून के रिश्ते भी दरकिनार किए जा रहे हैं। दो मामलों में सगे भाइयों के परिवार आपस में भिड़ गए। हमले में लोग लहूलुहान होकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

कोहाड़ापीर निवासी प्रभात अग्रवाल ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट कराई है कि 11 मई को उनके भाई संजय अग्रवाल घर में गलत तरीके से निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर संजय, उनकी पत्नी प्रिया और काम कर रहे मिस्त्री कमल ने प्रभात और उनकी पत्नी पर ईंटों और सब्बल से हमला कर दिया। इससे प्रभात और उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। प्रेमनगर थाना पुलिस रिपोर्ट लिखकर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

इसी तरह, बिहारीपुर करोलान निवासी जाहिद हुसैन ने कोतवाली में रिपोर्ट कराई है कि उनकी दुकान अनस ट्रेडिंग कंपनी बिहारीपुर करोलान में है। सभी भाई इसमें बराबर के पार्टनर हैं। बताया कि उनके भाई फय्याज हुसैन, भतीजा नुमान खां और सोहेल इस दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध पर इन लोगों ने उनकी पत्नी और बेटे को पीट दिया। कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि जाहिद की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed