{"_id":"68c0986e28f2d8193b06ab78","slug":"readymade-garments-trader-beaten-up-accused-of-robbing-rs-50000-bareilly-news-c-4-vns1074-722473-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी से मारपीट, 50 हजार रुपये लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी से मारपीट, 50 हजार रुपये लूटने का आरोप
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के धर्मकांटा चौराहे के पास चार लोगों ने हाफिजगंज थाने के रिठौरा के रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी को घेरकर पीट दिया। आरोप है कि 50 हजार रुपये भी लूट लिए गए। हालांकि, पुलिस लूट की घटना से इन्कार कर रही है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कस्बा रिठौरा के मोहल्ला खेड़ा निवासी अबरार हुसैन की कस्बे के अंसारी बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया है कि सोमवार को वह अपने बेटे शहबाज और अफसर के साथ खरीददारी करने बरेली आए थे। रास्ते में उनका ऑटो चालक से विवाद हो गया। वह धर्मकांटा चौराहे के पास पहुंचे तो ऑटो चालक ने अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया। चारों ने उनकी और बेटों की पिटाई की और सामान खरीदने के लिए जेब में रखे 50 हजार रुपये लूट लिए।
व्यापारी का आरोप है कि उन्होंने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने तहरीर बदलवाकर मारपीट के दौरान रुपये गिरने की बात लिखवा ली। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला मारपीट का है। तहरीर बदलवाने की बात गलत है। संवाद