फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Readings in one lakh bills wrong .. Md raging

एक लाख बिलों में रीडिंग गलत.. एमडी भड़के

Fri, 14 Feb 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Readings in one lakh bills wrong .. Md raging
बैठक को संबोधित करते मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधक निदेशक। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। प्रबंधक निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने गुरुवार को कहा कि घर बैठे रीडिंग करने वाले सिस्टम से बाहर होंगे और उन पर एफआईआर भी होगी। उन्होंने गलत बन रहे बिलों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन दिन में स्थितियां सही कर ली जाएं। साथ ही कंपनी पर जुर्माना भी लगाया जाए।
विज्ञापन

प्रबंधक निदेशक सूर्यपाल गंगवार ने गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में बिंदुवार समीक्षा बैठक कर अफसरों को कसा। उन्होंने जोन में प्रगति को नाकाफी बताते हुए बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली पर जोर दिया। समीक्षा में पाया कि बड़ी तादाद में गलत बिल जारी हो रहे हैं और घर बैठे रीडिंग भरी जा रही है। इस मनमानी से जोन में करीब एक लाख से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हैं। उन्होंने आदेश दिए कि रीडिंग मौके पर नहीं भरने वाले मीटर रीडर चिह्नित कर कार्रवाई करें। ऐसे मीटर रीडर को सिस्टम से बाहर कर रिपोर्ट दर्ज कराएं। उन्होंने मौजूद अफसरों से कंपनी से अनुबंधन शर्तों की जानकारी मांगी तो सभी बगले झांकने लगे। बताया कि गलत बिल पर पांच हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा। इस दौरान बताया गया कि जोन में करीब 15 हजार गलत बिल जारी हुए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह तक सभी बिल सही होने का प्रमाण पत्र मुख्यालय पर उपलब्ध कराने को कहा। नए मीटर नहीं लगाने वाली कंपनियोें को नोटिस देने पर जोर देते हुए कंपनी को चेतावनी भी द्री। उन्होंने बताया कि गलत बिलों की वजह से भी राजस्व में गिरावट आ रही है। आरसी पर बकाया वसूली को जिला प्रशासन से सहयोग लिया जाए। पांच लाख रुपये वाले बकाया बिल कनेक्शन तुरंत काटने को कहा। बरेली जिला में 885 कनेक्शन चिह्नित हुए हैं। एमडी ने कहा कि टीजी-2 कर्मी राजस्व वसूली करने और बिजली चोरी आदि रोकने के लिए भी जिम्मेदार हैं। संविदा कर्मियों का समय से भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। जोन में 55 हजार से ज्यादा किसान बकायेदार सूची में हैं। इनको ओटीएस योजना में शामिल कर शत प्रतिशत वसूली हो। घरेलू ओटीएस में भी रुचि ली जाए।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन पर पीठ ठोंकी
बदायूं, बिसौली, जलालाबाद, पुवायां, तिलहर आदि खंडों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। जबकि बरेली ग्रामीण खंड के एक्सईएन उमेश सोनकर की पीठ भी ठोंकी। बैठक में मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, डीएम नीतीश कुमार, एडीएम वित्त मनोज पांडे, चीफ इंजीनियर तारिक मतीन, एसडी तारिक जलील और एनके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed