{"_id":"695444de290fffa9ac01def3","slug":"rate-determination-purchasing-committee-constituted-for-nath-dham-msme-township-bareilly-news-c-4-vns1074-797031-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाथ धाम एमएसएमई टाउनशिप के लिए दर निर्धारण क्रय समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाथ धाम एमएसएमई टाउनशिप के लिए दर निर्धारण क्रय समिति गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी में शुरू हो जाएगा फतेहगंज पश्चिमी हाईवे पर ट्रक ले-बाई निर्माण कार्य, सीबीगंज, परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए बढ़ाया गया स्टाफ
बरेली। नाथ धाम एमएसएमई टाउनशिप योजना के तहत जमीन खरीदने के लिए दर निर्धारण क्रय समिति का गठन हो गया है। अधिसूचना भी प्रकाशित हो चुकी है। जनवरी 2026 के आखिर तक भूमि क्रय किए जाने की कवायद शुरू हो जाएगी, ताकि उद्यमियों को भूमि मिल सके।
कमिश्नरी सभागार में मंगलवार को मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में ये जानकारी बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने दी। उन्होंने उद्यमियों से कवायद शुरू होने पर भूमि क्रय की अपील की। वहीं, एनएचएआई मुरादाबाद के अफसरों ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए फतेहगंज पश्चिमी के पास ट्यूलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर दो ट्रक ले-बाई निर्माण 15 दिन में पूरा हो जाएगा। एनएच-30 से बहादुरपुर मार्ग निर्माण के अनुरक्षण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया की बात कही।
विज्ञापन
बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी, मुख्य अभियंता विद्युत ज्ञान प्रकाश, उपायुक्त उद्योग विकास यादव, उद्यमी अजय शुक्ला, गुरप्रीत सिंह, एसके सिंह, मयूर धीरवानी, आशुतोष शर्मा, मोहम्मद आरिफ व अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
...ताकि औद्योगिक क्षेत्र में हो निर्बाध बिजली आपूर्ति
औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा और सीबीगंज में बिजली आपूर्ति की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्य अभियंता ने उपकेंद्र पर पर्याप्त स्टाफ की तैनाती, लाइन मेंटीनेंस, पेड़ों की छंटाई आदि कार्य कराने की जानकारी दी। साथ ही, उपकेंद्र परसाखेड़ा से संबंधित क्षेत्र में फाॅल्ट, ट्रिपिंग आदि समस्या से निजात के लिए सोशल प्लेटफॉर्म पर ग्रुप बनाने, क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल के स्टाफ का नाम व मोबाइल नंबर अपलोड करने, प्रत्येक माह की छह व सात तारीख को मेगा कैंप भी लगाकर समस्या निस्तारण किए जाने की जानकारी दी। ब्यूरो