फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raped on the pretext of marriage, bullies took the woman away from their clutches again.

Bareilly News: शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, चंगुल से छूटी महिला को दोबारा ले गए दबंग

Fri, 10 Jan 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Raped on the pretext of marriage, bullies took the woman away from their clutches again.
हाफिजगंज। शादी का झांसा देकर महिला को एक व्यक्ति दिल्ली ले गया। वहां ले जाकर आरोपी और उसके दो अन्य साथियों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला अपने पति के साथ एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद दबंगों ने घर में घुसकर पति को पीटा, फिर महिला को अपने साथ ले गए। पति की तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि डेढ़ साल पूर्व उसका पति से विवाद हो गया था। इस कारण वह अलग रह रही थी। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति शादी करने का झांसा देकर उसे दिल्ली ले गया। वहां उसने और उसके दो साथी लगातार दुष्कर्म करते रहे। किसी तरह वह उनके चंगुल से बचकर भाग आई और एसएसपी से मामले में शिकायत की।
विज्ञापन

यह बात दबंगों को पता चली वे भी गांव में आ गए। दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए और तमंचे के बल पर महिला व उसके पति से मारपीट करने लगे। दबंग महिला को अपने साथ ले गए। पीड़ित पति की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच करने के साथ महिला की तलाश में जुट गई है। इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। सत्यता के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed