फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raped a girl after entering the house with a gun

Bareilly News: घर में घुसकर तमंचा दिखा युवती से किया दुष्कर्म

Thu, 27 Feb 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Raped a girl after entering the house with a gun
फरीदपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गांव के दबंग ने रात में घर में घुसकर तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। युवती के पिता ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर गांव से पलायन करने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने रिश्तेदार के यहां दावत में आए थे। घर पर उसकी पुत्री व पुत्रवधू अकेली थी। रविवार रात गांव का ही युवक मौका पाकर तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया। उसकी पुत्री के ऊपर तमंचा रखकर दुष्कर्म किया और धमकी दी। किशोरी की भाभी उठ गई और उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश। आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक व उसके परिजन उन्हें काफी समय से परेशान कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने दबंग से परेशान होकर गांव से पलायन करने व आत्महत्या करने की धमकी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed