{"_id":"650caa669b71be20d603f229","slug":"rape-of-widow-after-entering-her-house-faridpur-news-c-184-1-sbly1014-221-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में घुसकर विधवा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में घुसकर विधवा से दुष्कर्म
Fri, 22 Sep 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। कस्बा के एक मोहल्ले की रहने वाली विधवा के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। पति की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। चार बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसके ऊपर है। एक फैक्टरी में वह नौकरी कर रही है। सोमवार रात वह घर में सो रही थी। देर रात नई बस्ती निवासी तस्लीम घर में घुस आया। उसने दुष्कर्म किया। डर की वजह से वह दो दिन तक शिकायत करने नहीं पहुंची।
बृहस्पतिवार को उसने घटना की जानकारी मोहल्ले वालों को दी। उन्होंने कार्रवाई के लिए थाने जाने को कहा। इसके बाद वह तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंची। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि आरोपी तस्लीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ फरीदपुर करेंगे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा जेल
नवाबगंज। युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी रेहान और नाजिम को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। बुधवार को उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को घुमाने के लिए बरेली ले जाने के बहाने उन्होंने बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। संवाद