{"_id":"6615cc6ed9326fc44c0bf986","slug":"rape-of-girl-by-blackmailing-her-through-obscene-video-bareilly-news-c-4-bly1015-379279-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
बरेली। युवक ने अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर अनाथ युवती के साथ कई साल तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। युवती से रुपये और जेवर भी ले लिए। अब युवती ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बारादरी थाना क्षेत्र की युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह छोटी बहन के साथ रहती है। पीलीभीत के पूरनपुर के तकिया दिनारपुर निवासी गगनदीप चीमा से उसकी मुलाकात हुई तो घर आना-जाना हो गया। गगनदीप नेवी में नौकरी करता है। एक दिन गगनदीप ने मोबाइल फोन में उसकी बाथरूम में नहाते हुए अश्लील वीडियो दिखाई और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। गगनदीप ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जब भी गगनदीप नौकरी से आता था तो दुष्कर्म करता था। गर्भवती होने पर गगनदीप ने युवती को दवा खिला दी। दवा से गर्भपात हो गया।
गगनदीप ने युवती को डराकर 5.80 लाख रुपये और जेवर ले लिए। युवती के बीमा की रकम छह लाख रुपये भी हड़प लिए। गगनदीप ने युवती के क्रेडिट कार्ड से विदेश में खरीदारी की। युवती ने परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन बहन ने बचा लिया था।