{"_id":"66cfd158457553c2660ab796","slug":"rape-convict-gets-eight-years-imprisonment-rs-20000-fine-bareilly-news-c-4-bly1015-468807-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुष्कर्म के दोषी को आठ साल की कैद, 20 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुष्कर्म के दोषी को आठ साल की कैद, 20 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
- वर्ष 2023 में युवती को घर से ले जाकर किया था दुष्कर्म
बरेली। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट ने युवती से दुष्कर्म करने वाले को आठ साल के कठोर करावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने 30 मार्च 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी 28 मार्च रात शौचालय जा रही थी। तभी मुशर्रफ उसको खींचकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी देर तक नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढने निकले। इस दौरान उन्होंने उसे मुशर्रफ के चंगुल से छुड़ाया। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने गवाहों और वकीलों के तर्क व जिरह सुनने व साक्ष्यों को देखने के बाद मुशर्रफ को दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए कैद व जुर्माने की सजा सुनाई।
दंपती पर जानलेवा हमले के दोषी को सात साल की कैद
बरेली। घर में घुसकर दंपती पर चाकू से जानलेवा हमला करने के दोषी को अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या आठ ने सात साल कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। शेरगढ़ निवासी श्याम बाबू ने 25 अगस्त 2017 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी के काशीराम कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह और उनकी पत्नी विमला रानी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वह मिठाई की दुकान चलाते हैं। दुकान में ही उनका घर है। उन्होंने दो महीने पहले अर्जुन सिंह को नौकरी से निकाल दिया था। घटना वाली रात अर्जुन किसी तरह से घर में घुसकर बैठ गया था। पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने अर्जुन को दोषी करार देते हुए कैद व जुर्माने की सजा सुनाई। संवाद न्यूज एजेंसी