फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rape committed after spiking a cold drink with an intoxicant; relationship also ended to evade legal action.

Bareilly News: कोल्डड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म, कार्रवाई से बचने के लिए किया रिश्ता भी तोड़ा

Sat, 04 Jul 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rape committed after spiking a cold drink with an intoxicant; relationship also ended to evade legal action.
बरेली। एक छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म करने, कार्रवाई से बचने के लिए रिश्ता तय करने फिर उसे दहेज के लिए तोड़ देने का मामला सामने आया है। छात्रा ने आरोपी युवक, उसके प्रधान पिता समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किला इलाके की छात्रा ने थाना प्रभारी अचल कुमार को बताया कि उसके घर के सामने मीरगंज के गांव शीशमखेड़ा का निवासी युवक इमरान किराये पर रहता था। इमरान ने उससे दोस्ती कर ली। 22 मई 2025 को इमरान उसे बाइक पर बैठाकर रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने एक कमरे में ले गया। वहां कोल्डड्रिंक में नशा देकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे शादी का झांसा दिया। आरोप है कि इमरान ने इसी दौरान उसके अश्लील वीडियो बना लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर फिर सेटेलाइट के होटल समेत अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब छात्रा गर्भवती हो गई तो उसे बिना बताए गर्भपात की दवा पिला दी गई। छात्रा ने मजबूर होकर परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज में 10 लाख रुपये मांगते हुए दी धमकी

जब छात्रा के परिजनों ने शिकायत की तो कार्रवाई से बचने के लिए इमरान रिश्ता लेकर छात्रा के घर आ गया। इमरान के माता-पिता, भाभी और चाचा भी साथ आए और रिश्ता तय कर दिया। कुछ दिन बाद उन्होंने दहेज में दस लाख रुपये मांगे। मना करने पर 24 मई को रिश्ता तोड़ दिया गया। छात्रा के मुताबिक, अब आरोपी और उसके परिजन अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

प्रारंभिक जांच के बाद लिखी रिपोर्ट
सीओ द्वितीय अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर प्रारंभिक जांच कराई गई। पता लगा कि छात्रा शिक्षित है, लेकिन उसका परिवार गरीब है जबकि इमरान का पिता शाकिर गांव का प्रधान है। इसलिए ये लोग बिना दहेज के रिश्ता स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। पुलिस के बुलाने पर भी आरोपी अपना पक्ष रखने नहीं आए। फिलहाल छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संबंधित जांच अधिकारी ने होटल व अन्य जगहों पर जाकर आरोपों की जांच भी की है। जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed