फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rampur smuggler who came to slaughter cow in Subhash Nagar was shot in the leg

Bareilly News: सुभाषनगर में गोकशी करने आए रामपुर के तस्कर को पैर में गोली मारी

Tue, 25 Mar 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Rampur smuggler who came to slaughter cow in Subhash Nagar was shot in the leg
बरेली। पिछले दिनों करगैना चौकी के पास संरक्षित पशु का कटान करने वाले तस्करों को रविवार रात सुभाषनगर पुलिस ने घेर लिया। मुठभेड़ में रामपुर निवासी पशु तस्कर को पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दो और तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कार समेत पशु तस्करी के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली कि कार सवार संदिग्ध लोग फत्तेपुर के जंगल की तरफ घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर कार रुकवाने की कोशिश की तो आरोपी कार लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रामपुर के थाना गंज निवासी असलम के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने असलम से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। असलम के साथी प्रेमनगर के बानखाना निवासी आफाक उर्फ आशू, किला मलूकपुर माजदान निवासी शफीक उर्फ ननका को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, छुरा, बांका, रस्सी, कार आदि सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि साथी तस्कर रामपुर गंज निवासी सिकंदर, यासीन, मोहसिन और सुहैल उर्फ लाला के साथ मिलकर सुभाषनगर में पशु तस्करी की थी और कार से फरार हो गए थे। तस्करों पर सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पर हमला करने वाले तीनों तस्करों के खिलाफ एक अन्य रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लक्जरी कारों से तस्करी कर रहे पशु तस्कर
पुलिस ने पशु तस्करी के मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है, इस कारण तस्करों ने पशु तस्करी करने का तरीका भी बदल दिया है। अब पशु तस्कर लक्जरी कारों से रात में घूमते हैं और मौका मिलने पर पशुओं को काटकर उनका मांस कार से लेकर भाग जाते हैं। सुभाषनगर में हुई पशु तस्करी की घटना को भी तस्करों ने इसी तरह से अंजाम दिया था। पुलिस ने रामपुर के तस्करों की कार भी चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed