फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rampage rages in corporation market after creating a ruckus across the city

शहरभर में उत्पात मचाकर निगम मंडी में ही घुसा सांड़, मची भगदड़

Mon, 10 Feb 2020 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rampage rages in corporation market after creating a ruckus across the city
रस्सी से बंधा बेकाबू सांड़। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। पिछले दिनों किला स्थित डेयरी संचालक की गाय को घायल करने के बाद शनिवार को गंगापुर रोड पर एक घोड़े को मार डालने वाला उत्पाती सांड़ रविवार को नगर निगम की सब्जी मंडी में घुस गया। हमलावर हुए सांड़ ने एक ठेकेदार समेत करीब दर्जन भर लोगों घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से सब्जी मंडी में भगदड़ मच गई। सूचना देने के बाद भी जब नगर निगम की टीम नहीं आई तो आढ़तियों-ठेकेदारों ने ने सांड़ को चारों ओर से घेरकर काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया, वरना कई और लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे। उत्पाती सांड़ फिलहाल सब्जी मंडी में ही कैद है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे अचानक नगर निगम के सामने सब्जी मंडी में सांड़ ने धावा बोल दिया। मंडी में घुसने के दौरान खरीदारों और दुकानदार भागे तो वह बेकाबू हो गया और हमला करने लगा। सांड़ हमले से बचने के लिए मंडी में भगदड़ मच गई। इस दौरान ठेकेदार और उनके साथी समेत कई खरीदार और आढ़ती को साड़ ने जख्मी कर दिया। किसी के घुटने में चोट आई, किसी के हाथ में खरोंचें तो किसी की पीठ पर सांड़ ने सिर सेवार किया। कई लोगों के पांव साड़ के खुर से दब गए। मंडी में निकासी का एक रास्ता होने के कारण लोग सांड़ के वापस लौटने की आशंका से लोग बाहर की तरफ भागे। हमले और भगदड़ होने से ठेकेदार शमीम खान, कोरैन खान, दानिश, ओम प्रकाश, पटेल समेत करीब दर्जन भर लोग चोटिल हो गए। मंडी में पीछे की ओर स्टैंड पर जब साड़ पहुंचा तो मौका मिलते ही आढ़तियों और ठेकेदारों ने सांड़ को घेर लिया और रस्सी से उसे कैद करने की कोशिश की। करीब पांच घंटे तक चली मशक्कत के बाद बेकाबू सांड़ को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

सांड़ ने तोड़ी रस्सियां तो जंजीर से बांधा गया.. शाम को वो भी तोड़ दी
ठेकेदार शमीम खान ने बताया कि सांड़ को पकड़ने के बाद उसे रस्सियों से दो बार बांधा गया, जिसे उसने तोड़ दिया। इसके बाद लोहे की जंजीरों से बांधा गया तब वह काबू हुआ। सांड को बांधने के लिए कोई आगे आने को तैयार नहीं था, ऐसे में वहां मौजूद गुलाब अखाड़ा के विक्की पहलवान ने हिम्मत बांधी। बताते हैं कि शाम सात बजे सांड़ ने लोहे की जंजीरें भी तोड़ दीं, लेकिन सींग में बंधी रस्सी नहीं टूटी। इस पर फिर अफरातफरी मची, लेकिन उसे काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारों ने स्विच ऑफ कर लिए फोन
सांड़ को जकड़ने के बाद जब लोगों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कॉल की तो उन्होंने सांड़ को पकड़ने में असमर्थता जता दी। आढ़तियों का आरोप है कि थोड़ी देर बाद फोन बंद कर लिया गया। इसके बाद नगर निगम के सफाई कर्मी के स्थानीय सुपरवाइजर को कॉल की तो उसने बेकाबू सांड़ को पकड़ने से पहले ट्रेंक्युलाइज करने की बात कहकर मना कर दिया। इसके बाद 100 नंबर पर कॉल की तो मौके पर पहुंची चीता पुलिस ने भी असमर्थता जता दी। फिर 112 पर कॉल की तो पीआरवी पहुंची और असमर्थता जताते हुए वापस लौट गई।
यह हैं पुराने मामले
किला पर एक गाय को किया अधमरा
करीब चार दिन पहले किला स्थित एक डेयरी संचालक की गाय पर हमला कर सांड़ ने उसे अधमरा कर दिया था। गंभीर चोट की वजह से गाय खड़ी नहीं हो पा रही थी। खाना पीना भी छोड़ दिया। बताते हैं कि मामले की जानकारी पर पीएफए की टीम ने उसका इलाज कराया।
गंगापुर में घोड़े को मार डाला था
शनिवार को सांड़ ने गंगापुर चौराहा से नागपंचमी ग्राउंड तक जमकर उत्पात मचाया था। इसमें कई लोग घायल हुए थे और करीब घंटे भर तक आवागमन भी बंद रहा था। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे एक घोड़े पर सींगों से हमला कर दिया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सांड़ के जाने के बाद घोड़े का शव रास्ते से हटाया गया।
इस्लामिया रोड पर भी मचाया था आतंक
पिछले माह एनपीआर और एनआरसी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों पर भी सांड हमलावर हुआ था। इस्लामिया रोड पर करीब घंटे भर तक सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया था, इसमें भी करीब आधा दर्जन होग घायल हुए थे। प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कई लोगों को बीच रास्ते से लौटना पड़ा।

‘मंडी में सांड़ के उत्पात की जानकारी मिली, लेकिन बिगडै़ल सांड़ को काबू करना आसान नहीं। पता चला है कि अब उसे सब्जी मंडी के लोगों ने पकड़ लिया है। पकड़ने के दौरान सांड़ जख्मी भी हो गया है। इसलिए सोमवार को उसे पहले पशुपालन विभाग को दिखाएंगे। इसके बाद उसे कहीं शिफ्ट किया जाएगा।’
- संजीव प्रधान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed