फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rampage in university by student

प्रभार दिया पर अलमारी की चाबी

Thu, 13 Jan 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
rampage in university by student
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सिंगल विंडो प्रभारी अधीनस्थ को प्रभार सौंपकर अवकाश पर चले गए हैं। मगर, माइग्र्रेशन समेत अन्य प्रमाणपत्र वाली अलमारी की चाबी नहीं दी। इसकी वजह से बुधवार को प्रमाणपत्र लेने पहुंचे तमाम विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। उधर, प्रभार संभाल रहे कर्मचारी ने चाबी न होने की वजह से छात्रों को सोमवार को आने का सुझाव देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय के सिंगल विंडो प्रभारी शकील दो दिन से अवकाश पर हैं। जाने से पहले उन्होंने माइग्रेशन और अन्य प्रमाणपत्रों की एक गड्डी बाहर निकाल दी थी। सोमवार और मंगलवार को जो विद्यार्थी पहुंचे उन्हें संबंधित प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए गए थे। बुधवार को भी कई विद्यार्थी विंडो पर पहुंचे तो उन्हें प्रतियां न होने की वजह से प्रमाणपत्र नहीं मिल सके। इस पर विद्यार्थियों की प्रभार संभाल रहे कर्मचारी से नोकझोंक भी हुई। कई विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार और विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों को कॉल की पर फोन रिसीव न हो सका। इसे लेकर विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मामले पर सिंगल विंडो के प्रभारी शकील से बात की गई तो उनका कहना था कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में शासनादेश के तहत संक्रमण के चलते अवकाश घोषित है, लेकिन विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए सिंगल विंडो खोली गई है ताकि जो विद्यार्थी प्रमाणपत्र लेने विश्वविद्यालय पहुंचें उन्हें परेशान न होना पड़े। कहा, अवकाश पर जाने से पहले उन्होंने प्रतियां निकालकर बाहर रख दी थीं। दो दिन में कई विद्यार्थी पहुंचे और उन्हें अधीनस्थ प्रभारी ने वितरित कर दीं। अब प्रतियां खत्म हो चुकी हैं। लिहाजा, सोमवार को ही अब वितरित हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed