फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramnagar area Panchayat tops in spending development money, Alampur lags behind

Bareilly News: विकास की रकम खर्च करने में रामनगर क्षेत्र पंचायत अव्वल, आलमपुर फिसड्डी

Mon, 16 Dec 2024 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar area Panchayat tops in spending development money, Alampur lags behind
बरेली। 15वें वित्त आयोग से विकास के लिए मिली धनराशि को खर्च करने में क्षेत्र पंचायतें फिसड्डी साबित हो रही हैं। वित्तीय वर्ष 2024-2025 में सभी 15 क्षेत्र पंचायतों को 41.38 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई थी, जिसमें से सिर्फ 17 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए हैं। इस मामले में रामनगर क्षेत्र पंचायत आवंटित धनराशि का 96.22 फीसदी खर्च कर अव्वल रही। जबकि, आलमपुर जाफराबाद क्षेत्र पंचायत सिर्फ 13.41 फीसदी धनराशि खर्च कर सबसे फिसड्डी रही।
विज्ञापन



आलमपुर जाफराबाद में दो करोड़ रुपये में से करीब 45 लाख रुपये ही खर्च हो पाए हैं। फरीदपुर क्षेत्र पंचायत की ओर से 1.27 करोड़ रुपये में से 67.39 लाख रुपये ही खर्च किए गए हैं। मझगवां क्षेत्र पंचायत 27.16 प्रतिशत धनराशि खर्च कर पाई है। इसी तरह अन्य क्षेत्र पंचायतों ने भी बजट का कोई प्रयोग नहीं किया है। अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने में सिर्फ तीन माह शेष हैं। ऐसे में इस धनराशि का सदुपयोग होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

इस तरह मिलती है धनराशि
15वें वित्त आयोग की ओर से टाइड फंड क्षेत्र पंचायतों में स्वच्छता के लिए दिया जाता है। जबकि, अनटाइड फंड को सड़क, नाली, पानी आदि विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है। ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी के संयुक्त खाते में यह धनराशि भेजी जाती है। इन्हीं को इस धनराशि को खर्च करने का अधिकार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मामला संज्ञान में नहीं है। इस बार धनराशि थोड़ा देरी से आई थी, लेकिन इसका प्रयोग हो जाना चाहिए था। संबंधित बीडीओ से इसकी जानकारी ली जाएगी। - जग प्रवेश, सीडीओ
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed