फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramganga nagar road will be 100 feet wide

सौ फीट चौड़ी होगी रोड, दोनों ओर लगेंगे खजूर के पेड़

Fri, 20 Aug 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ramganga nagar road will be 100 feet wide
बरेली। रामगंगानगर आवासीय योजना में बरेली विकास प्राधिकरण सेक्टर एक तक जाने वाली सड़क को सौ फुट चौड़ी करने की योजना बना रहा है। सड़क चौड़ीकरण के बाद इसके दोनों ओर खजूर के पेड़ लगाए जाएंगे। यह मार्ग आवासीय योजना के गेट-वे के तौर पर पहचाना जाएगा।
विज्ञापन

बरेली विकास प्राधिकरण रामगंगानगर आवासीय योजना को चमकाने के लिए इसके मुख्य मार्गों को संवार रहा है। सेक्टर एक को आने वाली एग्जीक्यूटिव क्लब रोड को सौ फुट चौड़ा किया जाएगा। इसे पाम स्ट्रीट के तौर पर विकसित करने के लिए दोनों ओर खजूर के पेड़ लगाए जाएंगे। इस रोड पर पहुंचते ही लोगों को अहसास हो जाएगा कि वे रामगंगानगर के करीब हैं। बीडीए के इंजीनियरों ने सड़क चौड़ीकरण के साथ ही पेड़ लगाने का काम शुरू कर दिया है। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि पाम स्ट्रीट लोगों को सुकून देगी। यह मार्ग योजना के गेट-वे की तरह पहचाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed