फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramganga in spate, traffic on the bridge on Mirganj-Sirouli road stopped

Bareilly News: रामगंगा में उफान, मीरगंज–सिरौली मार्ग पर पुल से आवागमन ठप

Tue, 02 Sep 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Ramganga in spate, traffic on the bridge on Mirganj-Sirouli road stopped
मीरगंज। लगातार हो रही बारिश से रामगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी का पानी अब खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। सोमवार को मीरगंज–सिरौली मार्ग पर बने रामगंगा पुल के पास पानी का दबाव इतना बढ़ गया कि पूर्व में टूटी सड़क से तेज धारा बहने लगी। हालात बिगड़ने पर इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। खासकर सिमरिया, खमरिया असद नगर,भैरपुरा, गोरा हेमराजपुर, के आस-पास के ग्रामीण सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी यह मार्ग कई बार पानी की चपेट में आ चुका है, लेकिन इस बार पानी का दबाव बहुत तेज है।
विज्ञापन

सिमरिया गांव के निवासी गीता राम ने बताया कि रविवार शाम से ही रामगंगा का जलस्तर तेजी से ऊपर जा रहा है। सोमवार सुबह तक पानी खेतों में घुस गया और किसानों की फसलें डूबने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किच्छा नदी में जलस्तर बढ़ा
बहेड़ी। बहेड़ी में बारिश के चलते किच्छा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। दरअसल उत्तराखंड के गौला बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है इसके चलते किच्छा नदी में जल स्तर बढ़ रहा है। फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed