फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramganga Barrage Irrigation Project facing budget drought

Bareilly News: बजट का सूखा झेल रही रामगंगा बैराज सिंचाई परियोजना

Tue, 15 Oct 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 15 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Ramganga Barrage Irrigation Project facing budget drought
बरेली। अधूरी पड़ी रामगंगा बैराज सिंचाई परियोजना के लिए बजट का सूखा लंबा खिंचता जा रहा है। परियोजना के संबंध में दिल्ली के केंद्रीय जल आयोग में मंगलवार को होने वाली बैठक टल गई है। अगली बैठक की तिथि अभी तय नहीं है हालांकि, उम्मीद है कि नवंबर में फिर से मंथन होगा। परियोजना के अधर में लटकने से बरेली और बदायूं के किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग ने 18 जून 2009 के सिंचाई परियोजना अनुमोदित की थी। काम शुरू हुआ पर रफ्तार धीमी रही और परियोजना समय पर पूरी न होने से लागत बढ़ गई। 2011-12 में परियोजना पुनरीक्षित हुई और लागत 597.78 करोड़ रुपये पहुंच गई। लागत बढ़ने पर भी निर्माण में तेजी नहीं दिखाई गई। यह परियोजना अब भी अधूरी है।
विज्ञापन

किसान संगठन भी इसे लेकर आंदोलित हैं। शासन स्तर से तीसरी बार 2023 में परियोजना को पुनरीक्षित कराया गया। अब लागत 3299.89 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इसी लागत के एस्टीमेट का परीक्षण केंद्रीय जल आयोग कर रहा है। परियोजना को लेकर कुछ आपत्तियां थीं। इनके निराकरण के लिए सिंचाई विभाग के अभियंताओं को मंगलवार को दिल्ली जाना था लेकिन बैठक टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान एकता मंच का प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता से मिला

बरेली। किसान एकता संघ का प्रतिनिधिमंडल किसान नेता डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता नीरज कुमार लांबा से मिला। अधिशासी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उन्हें आए मात्र सात दिन हुए हैं। वह परियोजना के बारे में पूरी जानकारी लेंगे। इसके बाद ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। डॉ. रवि नागर ने बताया कि 17 अक्तूबर को एक प्रतिनिधिमंडल सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से मिलेगा। अगर फिर भी काम शुरू नहीं होता है तो आंदोलन होगा। प्रतिनिधिमंडल में यज्ञ प्रकाश गंगवार, पंडित राजेश शर्मा, हरिओम राठौर शामिल रहे।
469 किलोमीटर नहरें बननी थीं, बनीं सिर्फ 100 किमी
आस-पास के 37 हजार हेक्टेयर खेतों की सिंचाई के लिए यह परियोजना बनाई गई थी। योजना के तहत 469 किलोमीटर नहरें बननी थीं। इससे बदायूं के दातागंज क्षेत्र की ओर भी खेतों की प्यास बुझती। बैराज का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया, लेकिन यह जहां खत्म होता है, वहां बंधा व अन्य कार्य होने बाकी है। 100 किमी नहरें बन चुकी हैं, लेकिन अभी 350 किमी से ज्यादा नहरों का निर्माण बाकी है।






किसानों को आश्वासन दिया है कि मैं परियोजना में काम शुरू कराने के लिए विभाग और केंद्रीय जल आयोग तक पैरवी करूंगा। केंद्रीय जल आयोग में इस पर मंथन हो रहा है, जो आपत्तियां सामने आई हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। - नीरज कुमार लांबा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed