फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rambarut came out under tight security

कड़ी सुरक्षा में निकली रामबरात

Mon, 29 Mar 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rambarut came out under tight security
बरेली में धूमधाम से निकाली गई श्रीराम बरात। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

निगरानी के लिए पुलिसकर्मी भी बने हुरियारे, आरएएफ और प्रशिक्षु पुलिसकर्मी भी लगाए सुरक्षा में
विज्ञापन

रामबरात के रूट पर बंद रखी गई बिजली की सप्लाई

बरेली। पुलिस की ओर से रविवार को शहर में निकली राम बरात के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। तमाम पुलिसकर्मी हुरियारों के रूप में भी राम बरात में शामिल हुए।

दरअसल 2019 में रामबरात पर साहू गोपीनाथ कॉलेज के पास पथराव होने के बाद बवाल हो गया था जिसमें दो हुरियारे भी घायल हो गए थे। इसके बाद शहर का माहौल खराब हो गया था। इसी घटना के मद्देनजर इस बार अफसरों ने कुछ पुलिसकर्मियों को हुरियारों के वेश में राम बरात में शामिल किया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ आरएफ भी राम बरात के आगे चल रही थी। हर चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। जहां से भी राम बरात गुजरी, वहां वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक राम बरात के रूट पर बिजली की सप्लाई भी बंद रखी गई ताकि कहीं कोई हादसा न हो। इसके अलावा एक दमकल वाहन भी राम बरात के साथ चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed