फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rambarat is not bothered about Holi, now the corporation's road from Bareilly College is closed

होली की परवाह न रामबरात की, अब बरेली कॉलेज से निगम का रास्ता बंद

Sat, 27 Mar 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rambarat is not bothered about Holi, now the corporation's road from Bareilly College is closed
नगर निगम ने बंद किया बरेली अयूब खां चौराहे से बरेली कॉलेज जाने वाला मार्ग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जल निगम ने बगैर नाला निर्माण पूरा किए शुरू कराई सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई
विज्ञापन

शहर की ज्यादातर प्रमुख सड़कों-चौराहों पर जाम से जूझ रहे हैं लोग, अफ सर बेपरवाह

बरेली। होली और रामबरात से ऐन पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए अब बरेली कॉलेज और नगर निगम के बीच रास्ता बंद कर खोदाई शुरू कर दी गई है। इससे इस इलाके में लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। नावल्टी की तरफ पहले से ही भारी वाहनों का आना-जाना नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को बरेली कॉलेज के सामने और जिला अस्पताल रोड पर भी पूरे दिन जाम की स्थिति रही। उधर, चौपुला की ओर से गुजरे लोग भी दिक्कतें झेलते रहे।
सोमवार को होली है और रविवार को हजारों हुरियारों के साथ रामबरात निकलनी है। सड़कों और बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ शहर की उखड़ी और खुदी सड़कें लोगों के लिए पहले से बड़ा संकट बनी हुई हैं। अब जल निगम ने जल निगम ने खोदाई शुरू कर बरेली कॉलेज से नगर निगम की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बेतहाशा भीड़भाड़ और ट्रैफि क की रेलपेल के बीच कई दिनों से पूरा शहर जाम में बुरी तरह उलझा हुआ है। जल निगम ने सीवर लाइन बिछाने के लिए सिविल लाइंस के काफ ी हिस्से में सड़कों पर खोदाई की है और कई सड़कों को सीवर लाइन बिछाने के बाद भी ठीक नहीं कराया है। ज्यादातर सड़कें खोदाई के बाद जैसे की तैसी पड़ी हुई हैं। अब तक बरेली कॉलेज के सामने से नावल्टी की तरफ जाने का रास्ता बंद था, अब रही-सही कसर नगर निगम की ओर जाने वाले रास्ते को बंद करने से पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम रास्ते बंद होने की वजह से लोगों को भारी दिक्कत होने के बावजूद सरकारी विभागों की लापरवाही की हालत यह है कि बरेली कॉलेज के सामने एक महीने बाद भी नाला निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से यहां से पुराना बस अड्डा रोड, नावल्टी, जिला अस्पताल रोड और कुतुबखाना तक जाम लग रहा है। पहले नावल्टी की तरफ रास्ता खोलने के बजाय शुक्रवार को नगर निगम की ओर जाने का रास्ता भी बंद कर देने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं। जल निगम के एक्सईएन संजय सिंह ने बताया कि सेटेलाइट से श्यामगंज और बरेली कॉलेज तक सड़क बना दी गई है। पटेल चौक से चौपुला की तरफ भी सड़क बन गई है और प्रभा टॉकीज से बियावानी कोठी तक गिट्टी डालकर रोलिंग कराई जा चुकी है। जल्द सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

पटेल चौक पर काम सुस्त, नावल्टी चौराहे और अस्पताल रोड भी जाम

पटेल चौक पर सीवर लाइन बिछाने में देरी होने से नावल्टी चौराहे और जिला अस्पताल रोड पर भी जाम की समस्या बढ़ गई है। बरेली कॉलेज के सामने नाला निर्माण की वजह से पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाले और उधर से आने वाले वाहन नावल्टी चौराहा होकर निकल रहे हैं। यही कारण है कि पटेल चौक के सामने से नावल्टी तक और नावल्टी से जिला अस्पताल रोड तक लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है।

कुतुबखाना में हर वक्त जाम

प्रमुख सड़कों पर बेतरतीब खोदाई का असर कुतुबखाना बाजार में भी दिखाई दे रहा है। यहां दिन भर भीषण जाम रहता है। भीड़भाड़ के बीच बाजार में खड़े होने वाले ई रिक्शा और ज्यादा समस्या बढ़ा रहे हैं। उधर, दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा है। कोहाड़ापीर तक जाम रहने से खरीदारी के लिए इस बाजार में आने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

चौपुला पर दिनभर रेंगता है ट्रैफिक

बाकी शहर में जाम के हालात पहले से हैं, चौपुला पर फ्लाईओवर के निर्माण से इस चौराहे पर लोग सबसे ज्यादा मुश्किल झेल रहे हैं। यहां दिनभर जाम लग रहा है। बिहारीपुर चौकी की तरफ से चौपुला की तरफ आने वाले रास्ते को पहले ही बंद किया जा चुका है और किला रोड पर खोदाई के चलते पूरा यातायात एक ही लेन पर है। ऐसे में यहां दिनभर वाहन जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed