फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramanganagar...will soon get the gift of Ramayana Vatika

Bareilly News: रामंगानगर... जल्द मिलेगी रामायण वाटिका की सौगात

Sat, 26 Oct 2024 04:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Ramanganagar...will soon get the gift of Ramayana Vatika
बरेली। बीडीए की रामगंगानगर परियोजना में कन्वेंशन सेंटर और रामायण वाटिका का काम अंतिम दौर में है। जल्द ही ये जनता को समर्पित किए जाएंगे। बीडीए की ओर से बनाए गए कन्वेंशन सेंटर में एक साथ 800 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। कॉमर्शियल कांप्लेक्स, स्पोर्ट्स स्टेडियम और स्काई वे अपार्टमेंट भी जनता को समर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन

रामगंगानगर में 22 करोड़ रुपये की लागत से 33,000 वर्गमीटर जमीन पर हरित रामायण वाटिका विकसित की जा रही है। इसमें भगवान राम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनेगी। राम वनगमन का दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। चित्रकूट, दंडकारण्य, पंचवटी, माता सबरी आश्रम और पंपा सरोवर के स्वरूप के दर्शन वाटिका में होंगे। ओपन थियेटर के साथ छह महीने में वाटिका को विकसित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


रामगंगानगर में कनवेंशन सेंटर का काम अंतिम दौर में है। इसमें वातानुकूलित कॉन्फ्रेंस हाॅल, 15 वातानुकूलित कमरे, विवाह और अन्य आयोजनों के लिए दो लॉन बनेंगे। 200 से अधिक वाहनों की पार्किंग हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रामायण वाटिका में राम वनगमन का पूरा दृश्य देखने को मिलेगा। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में युवा अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे। बुजुर्ग और बच्चे खेल सकेंगे। ये प्रोजेक्ट आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी होंगे। पांच परियोजनाओं का निर्माण अंतिम दौर में है। जल्दी ही काम पूरा होगा और इनका लोकार्पण कराएंगे। - मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष, बीडीए
इन पर भी चल रहा काम
स्काई वे अपार्टमेंट : नैनीताल रोड पर निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी स्काई वे अपार्टमेंट में 85 फ्लैट हैं। तीन बीएचके के 14 फ्लैट हैं। बाकी टू बीएचके के हैं। फिनिशिंग का काम अंतिम दौर में है। लिफ्ट के साथ आठ मंजिला अपार्टमेंट में स्वीमिंग पूल, पार्किंग आदि की सुविधा दी गई है। 31 दिसंबर तक अपार्टमेंट को एलाटमेंट के लायक बनाने की तैयारी है।
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम : रामगंगानगर में 860.61 वर्गमीटर के मल्टीपरपज इन्डोर हाॅल के साथ टेबल टेनिस कोर्ट, स्कवैश कोर्ट, जिम, लान टेनिस कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच, खिलाड़ियों के लिए दस सुसज्जित कक्ष बनाए गए हैं। इस पर 10.66 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। अगले तीन महीने में काम पूरा हो जाएगा।

कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स : क्लॉक टावर के दोनों ओर 45 मीटर चौड़े मार्ग पर डबल हाइट कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। प्रथम तल पर ऑफिस के लिए स्थान का आवंटन होगा। दिसंबर तक निर्माण पूरा हो जाएगा।
ऑफिस कॉम्प्लेक्स : 13 हजार वर्गमीटर जमीन पर छह मंजिला ऑफिस कॉम्प्लेक्स 23.81 करोड़ रुपये की लागत से बना है। फिनिशिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed