फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramada hotel management reached a compromise... then leaked the footage

Bareilly News: रमाडा होटल प्रबंधन ने समझौता किया... फिर लीक कर दी फुटेज

Tue, 29 Jul 2025 03:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
Ramada hotel management reached a compromise... then leaked the footage
बरेली। रमाडा होटल में अनियंत्रित कार घुसने के मामले में एक जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप पर प्रबंधन ने कार मालिक महिला वकील से समझौता कर लिया था, लेकिन दो दिन बाद खुद ही होटल की सीसी फुटेज वायरल कर दी। अब यह फुटेज शहर में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन

वाकया शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। महिला अधिवक्ता खाना खाकर होटल से निकलीं और बैक गियर में खड़ी कार को स्टार्ट किया। बताते हैं कि वह ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा बैठीं और कार बेहद तेज रफ्तार से पीछे होटल के गेट का शीशा तोड़ती हुई रिसेप्शन तक जा पहुंची। घटना की जो सीसी फुटेज वायरल हो रही है, उसमें साफ दिख रहा है कि कार की गति बेहद तेज थी। कार के पीछे खड़े लोग तेजी से कूदकर हट गए, वर्ना बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय और पुलिस टीम ने भी प्रारंभिक जांच में यही माना। एक जनप्रतिनिधि भी मौके पर आ गए तो महिला अधिवक्ता ने अपनी गलती स्वीकार कर अपने डॉक्टर पति से उनकी फोन कॉल पर बात करा दी। फिर मामला रफादफा कर दिया गया। दंपती ने नुकसान की भरपाई कर दी और सुबह जल्दी ही प्रबंधन ने शीशा बदलवा लिया। इसके बाद फुटेज लीक होना चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि सारी कवायद शीर्ष प्रबंधन की जानकारी में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महज इत्तफाक था : सौरभ मेहरोत्रा
होटल के मालिक सौरभ मेहरोत्रा का कहना है कि घटना एक इत्तफाक थी। इसमें किसी को चोट नहीं लगी। कार चलाने वाली महिला उम्रदराज थीं। उनसे बात कर मामले का निस्तारण कर लिया। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। होटल की सीसी फुटेज कैसे लीक हुई, ये वह भी नहीं समझ पा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed