फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ram temple should be built by ordinance like Somnath, Says Sadhvi Prachi

सोमनाथ की तरह अध्यादेश लाकर हो राम मंदिर का निर्माण: साध्वी प्राची

Fri, 23 Nov 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 23 Nov 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
Ram temple should be built by ordinance like Somnath, Says Sadhvi Prachi
फाइल फोटो
अयोध्या कूच के लिए हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को मौजी नसीरुद्दीन मैदान से विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय नेता और फायर ब्रांड साध्वी प्राची के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। इस दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि जिस तरह राम मंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाई गई थी। उसी तरह मंदिर बना दिया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी को नकली जनेऊधारी बताते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए न तो कोर्ट के फैसले का इंतजार होगा और न ही केंद्र सरकार के।
विज्ञापन


साध्वी ने कहा कि सरकार के फैसले का भी इंतजार किया, लेकिन अब इंतजार नहीं कर सकते। जिस तरह सरकार ने सोमनाथ मंदिर के लिए अध्यादेश लाकर उसका निर्माण कराया, उसी तरह संसद में कानून बनाकर मंदिर का निर्माण कराए। उन्होंने दो टूक कहा कि हमें राममंदिर का निर्माण चाहिए। 
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद की 25 नवंबर को अयोध्या में धर्मसभा प्रस्तावित है, जिसमें अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसके लिए विहिप नेता आचार्य संजय मिश्रा के आह्वान पर विभिन्न हिंदू संगठनों के युवा कार्यकर्ता शुक्रवार को मौजी नसीरुद्दीन भवन मैदान में एकत्र हुए। साध्वी प्राची के नेतृत्व में युवाओं ने शहर में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी प्राची ने प्रेसवार्ता में कहा कि 25 नवंबर को राम मंदिर के निर्माण की पूरी तैयारियां हैं। अयोध्या में एक धर्मसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें पूरे देश से लोग पहुंच रहे हैं। साध्वी प्राची समाजसेवी राजीव त्रिवेदी के आवास पर मीडिया से मुखातिब थीं। 

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब हिंदुस्तान के अंदर ताजिए निकलते हैं और हाय-तौबा मचती है, तब इकबाल अंसारी को डर नहीं लगता है। हिंदुस्तान में सब शांति है, लेकिन अंसारी जैसे लोग माहौल बना रहे हैं। इनकी बातों में नहीं आना चाहिए। कभी कहते हैं कि राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाओ तो कभी कहते हैं कि डर लग रहा है। 

राम मंदिर मामले में कोर्ट ने सिर्फ तारीख ही दी

साध्वी प्राची ने आगे कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट के फैसले का भी इंतजार किया, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ तारीख पर तारीख ही दी। जब कोर्ट सबरीमाला पर फैसला दे सकता है, जलीकुट्टू पर फैसला दे सकता है तो राम मंदिर पर क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए कोर्ट द्वारा फैसला न देने से दुख है।

उन्होंने कहा कि जब बाबर ने प्रभु राम का मंदिर तोड़कर बाबरी ढांचा खड़ा किया था तो क्या कोर्ट और सरकार से पूछा था, जब उसने नहीं पूछा था तो हम भी किसी से नहीं पूछेगें। उन्होंने अपनी बात का समापन जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है कहकर की और राम लला हम आएगें मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा लगाया। इस मौके पर विहित नेता आचार्य संजय मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed