फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ram navami juloos came out under the tight security in bareilly

Ram Navami 2023: बरेली में धूमधाम से निकाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा उठा शहर

Thu, 30 Mar 2023 04:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Mar 2023 04:43 PM IST
सार

बरेली में रामनवमी पर कड़ी सुरक्षा के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए।

विज्ञापन
ram navami juloos came out under the tight security in bareilly
रामनवमी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। हर कोई राममय हो गया। सड़कें श्रीराम के जयकारों से गूंज उठीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी, श्रीराम जी चले न हनुमान के बिना आदि गानों और भजनों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। 

विज्ञापन


शहर के पुराना शहर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से रामनवमी की भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा से पहले भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता व भगवान हनुमान के स्वरूपों की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पार्षद छंगामल मौर्य, राजेश मौर्य, राजेश मौर्य उर्फ बबलू भैया, दिनेश आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों से गुजरी शोभायात्रा 

शोभायात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर मौर्य मंदिर, बालजति स्कूल, गुलाबबाड़ी रोड, सेटेलाइट, सतीपुर चौराहा, नवादा शेखान और मालियों के मंदिर से गुजरी। दोबारा पंचपुखी हनुमान मंदिर पर आकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम परिवार की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल भक्त भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। 

रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा पुख्ता प्रबंध किए गए। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 250 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ आरएएफ के 120 जवानों की ड्यूटी लगाई गई। इससे पूर्व बुधवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने शोभायात्रा के रूट का जायजा लिया। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ज्यादा सतर्कता बरती गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed