फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ram Gupta have 284 years old coin of Ram Darbar in Bareilly

Ram Darbar: राम दरबार का 284 वर्ष पुराना सिक्का सहेज रहे राम, प्रतिदिन करते हैं पूजा; जानिए विशेषता

Mon, 08 Jan 2024 09:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 09:10 AM IST
सार

बरेली के राम गुप्ता ने राम दरबार का अनूठा सिक्का सहेज कर रखा है। ये सिक्का 284 वर्ष पुराना है। वह इसकी प्रतिदिन पूजा करते हैं। वह बताते हैं कि उनके नाना को ये सिक्का एक साधु ने दिया था। 

विज्ञापन
Ram Gupta have 284 years old coin of Ram Darbar in Bareilly
राम दरबार का सिक्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोने-चांदी के सिक्कों पर देवी-देवताओं की छवि वर्षों पहले भी अंकित होती थी। मान्यता है कि जिनके पास ये सिक्का रहता है, वहां सुख-समृद्धि बनी रहती है। बरेली में ऐसा ही एक 284 वर्ष पुराना सिक्का रामपुर गार्डन निवासी राम गुप्ता के पास है। उस पर श्रीराम दरबार की छवि अंकित है।

विज्ञापन


रामपुर गार्डन स्थित कोठी में रह रहे राम गुप्ता ने बताया कि ऊंचे गांव जलेसर के रहने वाले उनके नाना शिव प्रसाद गुप्ता के पास यह सिक्का था। राम जब नाना के घर जाते तो वह सिक्का गुल्लक में रखा रहता था। उनके नाना बताते थे कि यह सिक्के का ही आशीर्वाद है कि उनके गुल्लक में रुपये कम नहीं होते। 
विज्ञापन


यह सुनकर राम के मन में भी उस सिक्के के प्रति जिज्ञासा बढ़ने लगी। उन्होंने अपने नाना से पूछा कि उन्हें यह सिक्का कैसे और कब मिला? जवाब मिला कि एक संत ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप यह सिक्का दिया था। उस पर श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान की छवि अंकित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Gupta have 284 years old coin of Ram Darbar in Bareilly
राम दरबार का सिक्का दिखाते राम गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

रोज करते हैं सिक्के की पूजा 
राम ने बताया कि 14 वर्ष की उम्र में नाना ने वह उन्हें सिक्का सौंप दिया था। इसे पाने के बाद हृदय परिवर्तन हुआ। गुल्लक के बजाय सिक्के को मंदिर में रखकर पूजा शुरू की। तब से अब तक वह सिक्का घर के मंदिर में ही रखा है। वह प्रतिदिन उसकी पूजा करते हैं। शहर से बाहर जाने पर उसे साथ ले जाते हैं।

वर्ष 1740 में ढाला गया था सिक्का
राम गुप्ता के मुताबिक सिक्के पर उस दौरान की भाषा में वर्ष 1740 अंकित है। सिक्का चांदी और गिलट धातु के मिश्रण से बना है। इस पर सोने की परत चढ़ी है। घिस जाने की वजह से सिक्के का आधा भाग चांदी तो आधा सोने की रंगत से चमकता है। राम के पास वर्ष 1818 का दो आने का भी एक सिक्का है। इसके एक ओर श्रीराम दरबार और दूसरी ओर ऊँ और कमल का फूल अंकित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed