फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rally held to boycott voting, e-rickshaw driver in police custody

Bareilly News: मतदान बहिष्कार की निकाली रैली, ई-रिक्शा चालक पुलिस हिरासत में

Mon, 29 Apr 2024 05:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 29 Apr 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Rally held to boycott voting, e-rickshaw driver in police custody
भोजीपुरा। गांव बुझिया जनूबी में सड़क निर्माण को लेकर मतदान बहिष्कार की रैली निकालना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दबिश देकर एक ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया हालांकि, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुझिया जनूबी को नैनीताल हाईवे से जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों ने कई बार सड़क निर्माण की मांग की मगर सुनवाई नहीं हुई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया। ग्रामीणों ने बताया कि वैसे तो पूरी सड़क क्षतिग्रस्त है, लेकिन दोहरिया पचदौरा गांव के पास सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। बुझिया जनूबी व बुझिया शुमाली समेत कई गांव के लोगों को नैनीताल हाईवे तक आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के लिए उन लोगों ने जनप्रतिनिधियों समेत विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। अब ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार की पहल शुरू की। इसके बाद ग्रामीणों ने रैली निकाली और कहा कि अगर कोई जनप्रतिनिधि आश्वासन देते हैं तो वे मतदान करेंगे। मतदान बहिष्कार की रैली का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed