फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rakhi market shines with American diamonds

Bareilly News: अमेरिकन डायमंड से चमका राखी का बाजार

Tue, 05 Aug 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Rakhi market shines with American diamonds
रक्षाबंधन पर बहनों की बनीं पहली पसंद, बच्चों को लुभा रही कार्टून कैरेक्टर वाली राखी
विज्ञापन


बरेली। राखियों की चमक, बाजार की रौनक और बहनों की मुस्कान... रक्षाबंधन की आहट के साथ ही शहर की गलियां फिर रिश्तों की मिठास से सराबोर हो उठी हैं। इस बार राखी बाजार अमेरिकन डायमंड से चमक रहा है। सुनहरे धागों में जड़े छोटे-छोटे अमेरिकन डायमंड के बीच झिलमिलाते बेस्ट ब्रदर या लव यू भइया जैसे संदेश बहनों की पहली पसंद बने हुए हैं।

दुकानदार विकास नागपाल ने बताया कि यूनिकॉर्न, पैपा पिग, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, डोरेमॉन और शिवा जैसे फेवरेट कैरेक्टर की राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। कुछ राखियों में लाइट और म्यूजिक की सुविधा भी है। इससे बच्चे बेहद आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन


क्यूआर कोड राखी आ रहीं डिजिटल ट्विस्ट के साथ
इस बार बाजार में क्यूआर कोड वाली राखियां भी मौजूद हैं। इसे स्कैन करते ही मोबाइल फोन पर बहन का प्यार भरा वीडियो संदेश या कोई गाना बजने लगता है। जो बहनें अपने भाइयों से दूर हैं, उनके लिए यह राखी एक खास जुड़ाव का माध्यम बन गई है। ब्रेसलेट राखी भी काफी ट्रेंड में है। युवाओं में इस बार भी इविल आई राखी का चलन देखने को मिल रहा है। नीले और सफेद रंग की यह स्टाइलिश राखी बुरी नजर से बचाने का प्रतीक मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भैया-भाभी की जोड़ी के लिए लुंबा राखी

बहनें अब सिर्फ भाई के लिए ही नहीं, बल्कि भाभी के लिए भी विशेष राखियां खरीद रहीं हैं। लुंबा राखियों के सेट इस बार खूब बिक रहे हैं। कलश, मोर, फूल और झुमके की आकृति वाली राखियां काफी पसंद की जा रही हैं।




कीमतें हर बजट के अनुसार
राखियां 10 से लेकर 500 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। 10-50 रुपये तक की राखियां सामान्य डिजाइनों में आती हैं, जबकि अमेरिकन डायमंड, लुंबा सेट, क्यूआर कोड और ब्रेसलेट वाली राखियों की कीमत 100 से 500 रुपये तक है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की जेब और पसंद दोनों का पूरा ध्यान रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed