फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rakhi brought out sweets, brothers also bought gifts

Bareilly News: राखी संग मिठाइयों की बहार, भाइयों ने भी खरीदे उपहार

Thu, 31 Aug 2023 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rakhi brought out sweets, brothers also bought gifts
बरेली। बुधवार रात 9:01 बजे भद्रा की बाधा खत्म हुई तो रक्षाबंधन का पर्व शुरू हो गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी पहले से खरीदकर रखे गिफ्ट बहनों को दिए। बाजार में भी रौनक रही। राखी, मिठाई, चॉकलेट व उपहारों आदि की दुकानें सजी रहीं। गैजेट्स की भी खूब बिक्री हुई। बृहस्पतिवार को भी दिनभर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार रक्षाबंधन पर बदला ट्रेंड देखने को मिल रहा है। परंपरागत राखियों की जगह बहनें सोने-चांदी की राखियों की खूब खरीदारी की। मिठाइयों के साथ ही इस बार चॉकलेट की खूब बिक्री हुई। भाई की सेहत को लेकर भी बहनें फिक्रमंद दिखीं। उन्होंने शुगर फ्री व लो कैलोरी चॉकलेट की खरीदारी की। भाइयों ने भी इस बार कपड़े व रुपये देने के बजाय गिफ्ट आइटम को वरीयता दी। गैजेट्स की बिक्री अधिक हुई। किसी ने बहनों को स्मार्टफोन तो किसी ने स्मार्ट वॉच गिफ्ट की। स्मार्ट टीवी की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन

कुछ भाइयों ने बहनों को घरेलू उपयोग का सामान दिया। मिक्सर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, एसी, कूलर आदि की भी बिक्री आमदिनों की तुलना में तेज रही। कुछ भाइयों ने इससे भी एक कदम आगे बढ़कर बहनों को सुरक्षा कवच के रूप में बीमा कवर व हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed