फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rajya natya samaroh

‘पैलेडिन’ ने बिखेरा नाउम्मीदी के अंधेरे में आशा का प्रकाश

Tue, 16 Nov 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
rajya natya samaroh
विंडरमेयर में राज्य नाट्य समारोह में पैलेडिन नाटक का मंचन करते कलाकार - अमर उजाला
बरेली। विंडरमेयर ब्लैक बॉक्स में राज्य नाट्य समारोह की सोमवार को शुरुआत हो गई है। समारोह 19 नवंबर तक चलेगा। पहली प्रस्तुति के रूप में रंग विनायक मंडल की ओर से नाटक पैलेडिन का शानदार मंचन किया गया। अमेरिकन न्यूरो सर्जन पॉस कलानीति के जीवन पर आधारित इस नाटक ने दर्शकों को कभी, किसी भी परिस्थिति में नाउम्मीद न होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय समारोह का संयोजन दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया है। उद्घाटन जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने किया। सीजेएम अतुल चौधरी विशेष अतिथि रहे। इस दौरान लखनऊ से आईं अकादमी की सर्वेक्षक शैलजा कांत ने जिलाधिकारी और दया दृष्टि ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. बृजेश्वर सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. बृजेश्वर सिंह को हाल ही में उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी की ओर से थिएटर प्रोत्साहन अवार्ड दिया गया है। समारोह की शुरूआत डॉ. बृजेश्वर सिंह द्वारा लिखित नाटक पैलेडिन के मंचन से की गई। पैलेडिन अमेरिकन न्यूरो सर्जन पॉल कलानीति के जीवन पर आधारित है। पॉल ने बचपन से ही मानवीय मूल्यों का महत्व समझा। उन्हें फेफड़ों का कैंसर हो जाता है। यही वह मोड़ है जब पॉल अपने जीवन का सबसे बड़ा सच दर्शकों से साझा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जान चुके होते हैं कि खुश रहना ही जिंदगी का इकलौता मकसद होता है। कुछ ही दिनों में उनका कैंसर दिमाग तक पहुंच जाता है। आखिरी सांस तक हिम्मत और हौसले के साथ मौत का सामना करके पॉल ‘पैलेडिन’ के रूप में उभरते हैं। पैलेडिन यानी एक ऐसा योद्धा जो नाउम्मीदी के गहरे अंधेरे में आशा का प्रकाश बिखेरने की ताकत और जज्बा रखता है।

नाटक का निर्देशन अश्वथ भट्ट ने किया। मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकारों में क्षितिज गेरा, शुभा भट्ट भसीन, अचल सिसौदिया, लव तोमर, रईस खान, माधुरी कश्यप, शोभित, पंकज मौर्य, आर्यन कालरा, अरविंद पाल, मयंक गुजराल, शिविका, मेघा, फरीन, विजय, एश्वर्या शामिल रही। मंगलवार को शाम छह बजे गाजियाबाद की संस्था द्रौपदी एक आवाज कला मंच की ओर से नाटक ‘नागमंडल’ का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed