फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rajshree College of Pharmacy team won in volleyball Rajshree Polytechnic team won in cricket

Bareilly News: वॉलीबॉल में राजश्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी की टीम विजेता, क्रिकेट में राजश्री पॉलिटेक्निक टीम जीती

Sat, 15 Feb 2025 12:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 12:08 PM IST
सार

वॉलीबॉल मुकाबले में राजश्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी की टीम विजेता रही। वहीं क्रिकेट में राजश्री पॉलिटेक्निक संस्थान की टीम ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

विज्ञापन
Rajshree College of Pharmacy team won in volleyball Rajshree Polytechnic team won in cricket
विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के तीन दिवसीय खेल प्रतिस्पर्धा के वॉलीबॉल मुकाबले में राजश्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी की टीम विजेता रही। क्रिकेट में राजश्री पॉलिटेक्निक संस्थान की टीम ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतिस्पर्धा में राजकीय पॉलिटेक्निक पीलीभीत, एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, महेंद्र गायत्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी, राजश्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी, स्टेलर इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रतिभागियों के मध्य मुकाबले हुए।

विज्ञापन


बालक वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में बासु शशि देवल, बालिका वर्ग में नेहा दीक्षित अव्वल रहीं। टेबल टेनिस में विकास गंगवार, शतरंज में राम राठौर ने बाजी मारी। 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में सचिन ने बाजी मारी। बालक वर्ग कैरम में ऋषभ साहू और बालिका वर्ग में नेहा दीक्षित विजयी रहीं। 
विज्ञापन


समापन के अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने खेलों को मनुष्य के शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास का आधार बताया। समारोह का संचालन डॉ. स्वतंत्र गुप्ता ने किया। इस दौरान डीन (एकेडमिक्स) प्रो. साकेत अग्रवाल, निदेशक प्रो. पंकज कुमार शर्मा, समन्वयक डॉ. सीपी गंगवार, डॉ. हितेंद्र गंगवार, क्रांति गंगवार, रमाकांत रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सलोनी ने रोलर स्केटिंग में हासिल किया स्वर्ण
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में आयोजित मुरादाबाद रीजनल स्टेयर्स स्कूल गेम्स 2024 में शहर के एसआर इंटरनेशनल स्कूल की सलोनी ने रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण अपने नाम किया। हमदान ने भी कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित की गई थी। विजेताओं को स्कूल की एमडी रूमा गोयल, प्रधानाचार्य आईपीएस चौहान और कोआर्डिनेटर रश्मि सिंह ने बधाई दी। 

बीसीए की टीम ने कब्जाया खिताब
खंडेलवाल कॉलेज में चल रही अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें पीसीएम को हराकर बीसीए की टीम ने खिताब कब्जाया। पीसीएम ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 55 रन बनाए। बीसीए की टीम ने सात ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल किया। अंपायर की भूमिका सुभांशु डालाकोठी और मोहित ने निभाई। कॉलेज के अध्यक्ष गिरधर गोपाल, प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed