{"_id":"6979302957fbd9dc3b02bd7f","slug":"rajpuri-nawada-lake-will-be-included-in-forest-district-forest-wetland-scheme-bareilly-news-c-4-vns1074-814708-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वन जिला-वन वेटलैंड योजना में शामिल होगी रजपुरी नवादा की झील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वन जिला-वन वेटलैंड योजना में शामिल होगी रजपुरी नवादा की झील
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश में वेटलैंड आधारित पर्यटन को नई दिशा देने के लिए पर्यटन विभाग व वन विभाग की तरफ से वन जिला, वन वेटलैंड मॉडल पर व्यापक योजना तैयार हो रही है।
पर्यावरण प्रेमियों की पसंदीदा और जीव-जंतुओं का बसेरा रही भुता ब्लॉक के रजपुरी नवादा झील अब राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर पर जिले की नई पहचान बनने जा रही है। वन विभाग की तरफ से इसका नाम वेटलैंड (आर्द्रभूमि) के रूप में शासन को भेजा गया है। जिसके बाद पर्यटन व वन विभाग की तरफ से पर्यटन क्षेत्र के रूप में इस स्थल को विकसित किया जाएगा।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वन जिला, वन वेटलैंड के तहत सदर तहसील के भुता ब्लाॅक के रजपुरी नवादा गांव में स्थित झील को लिया गया है। यह ढाई हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां पर पानी के साथ जलकुंभी जमा हुई है, साथ ही काफी संख्या में पक्षियों जैसे चिड़िया, बत्तख, सारस का डेरा होता है। इसका फोटो के साथ प्रस्ताव बनाकर शासन को दो दिन पहले भेज दिया गया है। इसको पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। यह झील अपनी प्राकृतिक जैव विविधता के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है। ब्यूरो