फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rajpal Yadav was preparing characters in jail also

जेल में भी किरदार तैयार कर रहे थे राजपाल यादव, मार्च से शुरू करेंगे फिल्मों की शूटिंग

Fri, 01 Mar 2019 12:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rajpal Yadav was preparing characters in jail also
rajpal yadav - फोटो : अमर उजाला

कला कहीं भी फल-फूल सकती है। तीन महीने तक जेल में रहे लोकप्रिय अभिनेता राजपाल यादव ने कैदियों का मनोरंजन तो किया ही। उन्होंने आने वाली एक फिल्म के मुख्य किरदार के रूप में भी अपने को ढालने की कोशिश की। एक केस में सजा काट रहे राजपाल गुरुवार को तिहाड़ जेल से बाहर आए तो बड़े भाई श्रीपाल यादव सहित परिवार अन्य सदस्य, रंगमंच के उनके गुरु जरीफ आनंद और उनके प्रशंसकों ने उन्हें गले लगाया।

विज्ञापन


गुरुवार को तिहाड़ जेल से पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे अभिनेता राजपाल बाहर निकले। बड़े भाई व अन्य बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद वह सीधे नोएडा प्रेस क्लब पहुंचे और वहां मीडिया से रूबरू हुए। नोएडा से परिजनों के साथ घर (कुंडरा, बंडा) आते समय राजपाल ने अमर उजाला से खास बातचीत की। राजपाल कुछ कमजोर दिखाई दे रहे थे। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनकी एक महत्वपूर्ण फिल्म आदिवासी जीवन पर आने वाली है। जिसमें वह मुख्य किरदार निभा रहे हैं, कहानी की डिमांड के हिसाब से वह अपने को ढाल रहे हैं। इस फिल्म में वह 20-30 वर्ष पहले की आयु में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीन माह तक जेल में रहने के दौरान उनकी आधा दर्जन फिल्मों की शूटिंग रुकी रही। जबकि तीन-चार नई फिल्मों की शूटिंग भी होनी थी, वह शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने अपने प्रोड्यूसर से आग्रह किया था जो उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए शूटिंग रोकने का आश्वासन दिया था। वह फिल्म इंडस्ट्री के शुक्रगुजार हैं। उन्होंने बताया कि अब मार्च से वह शूटिंग आरंभ कर देंगे। उन्होंने कहा कि माननीय अदालत सर्वोपरि है। वह अदालत के आदेशों का पालन पूरी सज्जनता के साथ करेंगे। भविष्य में जब भी उन्हें कोई आदेश दिया जाएगा, तब वह अदालत के आदेश का पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed