{"_id":"606f4ef38ebc3ec8967e11cd","slug":"raj-vikram-arrested-for-being-a-doctor-and-interviewing-bareilly-news-bly443250943","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर बनकर इंटरव्यू लेने वाला राज विक्रम गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर बनकर इंटरव्यू लेने वाला राज विक्रम गिरफ्तार
सार
एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर 34 लाख ठगने का मामला
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बी वारंट पर लाया जाएगा बरेली, पुलिस ने कोर्ट में किया आवेदन
विज्ञापन
पंकज खटिक और आदर्श का रिमांड लेने को भी आवेदन किया
बरेली। इलाहाबाद के अस्पताल में डॉक्टर बनकर छात्रों का एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के लिए इंटरव्यू लेने वाले महोबा के राज विक्रम को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब बरेली पुलिस उसे बी वारंट पर यहां लाने की तैयारी कर रही है। साथ ही जेल में बंद पंकज खटिक और आदर्श का रिमांड लेने के लिए भी कोर्ट में आवेदन किया है।
राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त रिटायर्ड शिक्षक गोवर्धन लाल श्रीवास्तव से ठगों ने पौत्र-पौत्री का एमबीबीएस में एडमिशन कराने का झांसा देकर 34 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में गोवर्धन लाल श्रीवास्तव ने थाना सुभाषनगर में इलाहाबाद के स्वरूपरानी बख्शी हॉस्पिटल के पल्मनरी मेडिसिन विभाग के डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. एसके शर्मा, नोएडा सेक्टर 62 आई थंब टावर निवासी सचिन, पंकज खटीक, आदेश, वीरेंद्र और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने गोवर्धन लाल को उनके पौत्र और पौत्री का एडमिशन मोतीलाल नेहरू कॉलेज इलाहाबाद और बांदा मेडिकल कॉलेज में कराने का झांसा दिया था। आरोपियों के खिलाफ नोएडा में भी कई लोगों से ठगी की रिपोर्ट दर्ज है। इसी आधार पर नोएडा पुलिस ने महोबा के राज विक्रम को गिरफ्तार किया है। उसने ही खुद को डॉ. हर्षवर्धन बताकर इलाहाबाद के स्वरूपरानी बख्शी हॉस्पिटल के कमरे में गोवर्धन लाल के पौत्र-पौत्री का इंटरव्यू लिया था। मुकदमे की विवेचना कर रहे करगैना चौकी इंचार्ज अजब सिंह ने बताया कि राज विक्रम को बी वारंट पर बरेली लाने के लिए कोर्ट में आवेदन कर दिया है। इसके अलावा पुराने मुकदमों में सरेंडर करके पंकज खटीक महोबा और आदेश कानपुर में जेल जा चुके हैं। उन्हें भी रिमांड पर लेने के लिए शनिवार को कोर्ट में आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज खटिक और आदर्श का रिमांड लेने को भी आवेदन किया बरेली। इलाहाबाद के अस्पताल में डॉक्टर बनकर छात्रों का एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के लिए इंटरव्यू लेने वाले महोबा के राज विक्रम को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब बरेली पुलिस उसे बी वारंट पर यहां लाने की तैयारी कर रही है। साथ ही जेल में बंद पंकज खटिक और आदर्श का रिमांड लेने के लिए भी कोर्ट में आवेदन किया है।