फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raj Babbar broke out at the doctor's post -Congress

राजबब्बर पर डाक्टर की पोस्ट से भड़के कांग्रेसी

Sat, 16 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 16 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पर एक फिल्म के सीन के फोटो के साथ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी वाली फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है। भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर यह पोस्ट आगे बढ़ाने वाले शहर के प्रमुख चिकित्सक और बरेली आईएमए के पूर्व अध्यक्ष रवि खन्ना पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसएसपी ने मामला साइबर सेल के हवाले कर दिया है। हालांकि विवाद के बाद डाक्टर ने इस पोस्ट के लिए खेद जताया है।
विज्ञापन

डाक्टर रवि खन्ना ने एक दिन पहले फेसबुक पर ‘इंसाफ का तराजू’ फिल्म में राजबब्बर और पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ फिल्माए गए एक सीन का फोटो लगाते हुए पोस्ट में टिप्पणी की कि यूपी में कांग्रेस का जायजा लेते राजबब्बर साब। इसे देखकर कांग्रेसी आक्रोशित और शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय तथा महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम के नेतृत्व में एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन देकर पोस्ट को आपत्तिजनक बताते हुए डॉ. रवि खन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहा कि यह पोस्ट कांग्रेस की छवि धूमिल करने और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाने के मकसद से की गई है। कांग्र्रेसियों ने फेसबुक पोस्ट को छायाप्रति भी एसएसपी को उपलब्ध कराते हुए डॉ. खन्ना के खिलाफ साइबर अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव प्रेमप्रकाश अग्रवाल, अनुज गंगवार, दीपक वाल्मीकि, हरवीर बाबी, अब्दुल रहमान, बीना शर्मा, किरन शिव और गौरव शुक्ला आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन



इंसेट...
विवाद पर डाक्टर ने हटाई पोस्ट
कांग्रेसियों की आपत्ति के बाद डॉ. रवि खन्ना ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज से पोस्ट हटा दी। उन्होंने इस पोस्ट पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि वह पोस्ट उनसे भूलवश हो गई। बोले- यह पोस्ट उनकी बनाई हुई नहीं है। वह कहीं और से उनके पास आई थी, जिसे उन्होंने आगे बढ़ा दिया। उनका मकसद किसी की भावनाएं आहत करने का कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन



साइबर सेल करेगा जांच
एसएसपी आरके भारद्वाज ने यह मामला साइबर सेल को सौंपा है। उन्होंने इस मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कांग्रेसियों को आश्वासन दिया कि रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कानूनी कार्रवाई पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed