{"_id":"5ff207928ebc3e3b8c4eacc1","slug":"rain-swamps-in-kalibari-again-bareilly-news-bly432370388","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कालीबाड़ी में फिर दलदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कालीबाड़ी में फिर दलदल
विज्ञापन
बारिश के बाद कालीबाड़ी रोड पर चलना हुआ और मुश्किल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक टैंक निर्माण का काम नहीं हो सका पूरा
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज से कालीबाड़ी तक अभी काम पूरा नहीं हो सका है। रविवार को बारिश के बाद यहां दलदल जैसी स्थिति होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। बरेली कालेज के सामने दलदल होने से वाहनों को भी निकलने में दिक्कतें उठानी पड़ी। यहां अभी पुरानी सीवर लाइन के टैंक बनाने का काम जारी है।
श्यामगंज से कालीबाड़ी तक राहगीर और स्थानीय निवासी करीब डेढ़ साल से दिक्कतें झेल रहे हैं। यहां सीवर ट्रंक की खोदाई पूरी होने के बाद पुरानी लाइन के लिए टैंक बनाने का काम शुरू कर दिया गया। करीब दो महीने से चल रहा यह काम अब भी पूरा नहीं हो सका है। इधर, रविवार को बारिश होने के बाद यहां दलदल की स्थिति पैदा हो गई। पूरे दिन राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई। बरेली कालेज के सामने दलदल होने से स्थितियां और खराब हो गई। दोपहिया वाहन बड़ी मुश्किल से निकल पा रहे थे। शाम को फिर बारिश होने के बाद तो हालात बिल्कुल ही खराब हो गए। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि टैंक बनाने का काम अंतिम चरण में है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।