फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain provided relief from poisonous air, AQI 79

Bareilly News: बारिश ने जहरीली हवा से दिलाई निजात, एक्यूआई 79

Sun, 12 Nov 2023 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rain provided relief from poisonous air, AQI 79
बरेली। सप्ताहभर से जहरीली हो रही शहर की हवा से शहरवासियों को हल्की बारिश ने खासा निजात दिलाई है। 150 से 200 के पार पहुंच रहे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) को 79 तक पहुंचा दिया, जो सामान्य रहा। हालांकि, दिवाली पर पटाखों के जलने से हवा में प्रदूषण घुलने की आशंका है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना महामारी की दहशत रही। इन वर्षों से पहले करीब पांच करोड़ रुपये तक हो रहा पटाखों का कारोबार, एक से दो करोड़ पर सिमटा। बिक्री प्रभावित होने से शहरवासियों ने दीपोत्सव शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया। मगर इस साल पटाखों की बिक्री खूब हुई। ग्रीन पटाखे ही बाजार में रहे, पर धुएं से वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। शनिवार को एक्यूआई राजेंद्र नगर में 85 और सिविल लाइंस में 73 दर्ज हुआ। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी रोहित सिंह के मुताबिक दिवाली के चलते निर्माण कार्य स्थगित हैं। लिहाजा एक्यूआई घटा। पटाखों के प्रदूषण से बारिश या तेज हवा ही निजात दिलाएगी।
विज्ञापन


धूप से तीन डिग्री चढ़ा पारा
शुक्रवार की शाम रिमझिम से अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट दर्ज हुई थी। शनिवार को सुबह आसमान साफ रहा। धूप खिलखिलाई तो पारा तीन डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री जा पहुंचा। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर पर रहा। आगामी दिनों में सुबह-शाम कोहरा मंडराने समेत न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम तापमान
अधिकतम 27.2
न्यूनतम 14.8
पूर्वानुमान :
दिन में धूप रहेगी। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
6.31 सूर्योदय
5.22 सूर्यास्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed