फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain exposed the lack of cleanliness, water entered the neighbourhoods and shops

Bareilly News: बारिश ने खोली स्वच्छता की पोल, मोहल्लों व दुकानों में घुसा पानी

Mon, 16 Jun 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rain exposed the lack of cleanliness, water entered the neighbourhoods and shops
पहली बरसात ने खोल दी नगर पंचायत की सफाई की पोल
सिरौली। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावे मौसम की पहली ही बरसात में हवा-हवाई साबित नजर आए। रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से नाले चोक होने के कारण मुख्य अड्डे व कई दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

मोहल्ला प्यास सहित कई निचले इलाकों में पानी निकास की उचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव लोगो के लिए परेशानी का सबब रहा। रही सही कसर सड़कों के उन कमियों ने पूरी की, जिसे पानी की लाइनें डालने के लिए खोदे गए और सही नहीं कराया गया। अब बरसात में यही गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। तमाम वाहन सवार इनमें गिरकर चोटिल होते रहते हैं। फिलहाल, बरसात से लोगों को गर्मी से भारी राहत मिली। संवाद
विज्ञापन

--
मामूली बरसात में गली में जलभराव, लोगों का निकलना दूभर
भोजीपुरा। नगर पंचायत धौंराटांडा में मामूली बारिश से जलभराव हो गया है। इससे लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है। नगर पंचायत धौंराटांडा में वार्ड नंबर छह में मात्र 50 मीटर की जगह है। यहां सीसी रोड डलवाने के लिए पिछले पांच साल से मोहल्ले के लोग संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं हैं। रविवार को सुबह हुई मामूली बारिश में जलभराव हो गया। मोहल्ले के मो. अमजद उर्फ अन्ना, मो. इलियास, कलीम, शादाब आदि ने नगर पंचायत प्रशासन व डीएम से शीघ्र सीसी रोड बनवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed