फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain blew the fuse, half the city lost power

Bareilly News: बारिश ने उड़ाया फ्यूज, आधे शहर की बिजली गुल

Tue, 05 Aug 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Rain blew the fuse, half the city lost power
बरेली। बारिश के बीच सोमवार को दिनभर फाल्ट की भी झड़ी लगी रही। इसके चलते आधे शहर की बिजली घंटों गुल रही। करीब पांच लाख लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन

सोमवार को सैलानी में दिन भर बिजली की आवाजाही रही। शाम छह बजे फाल्ट के बाद क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। रात करीब आठ बजे जैसे-तैसे करके आपूर्ति बहाल की जा सकी। स्थानीय लोग भी बिजली आपूर्ति की जर्जर व्यवस्था को लेकर गुस्से में दिखे। कहा कि बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो जाती है। जर्जर लाइनों की मरम्मत नहीं कराई जा रही।
कुतुबखाना क्षेत्र के कई फीडरों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रही। स्टेडियम फीडर पर करंट आने से आपूर्ति ठप हुई। सर्किट हाउस फीडर भी प्रभावित रहा। राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, शाहदाना, इज्जतनगर में भी दिनभर संकट रहा।
विज्ञापन

पुराना बस अड्डा के आसपास वाले इलाकों में भी दिन भर आपूर्ति प्रभावित रही। फाल्ट से प्रभावित लोगों ने जब मोबाइल फोन से संपर्क करना चाहा तो अभियंताओं ने कॉल ही रिसीव नहीं की। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान लोकल फाल्ट से आपूर्ति प्रभावित हुई। जैसे-जैसे फाल्ट पता चले, कर्मचारियों ने आपूर्ति को बहाल किया। जिन कर्मचारियों के बारे में फोन कॉल रिसीव न करने की शिकायत आई है, उनसे जवाब मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीगंज के फीडर नंबर दो पर हुए फाल्ट से गंगानगर, पटेल विहार, विश्वनाथपुरम में संकट रहा। बदायूं रोड की तिरुपति विहार कॉलोनी में सुबह सात बजे बिजली गुल हुई। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी राजेश कुमार सिंंह ने बताया कि बिजली अभियंताओं को कॉल की मगर कॉल रिसीव नहीं हुई।




शाहदाना, कुतुबखाना क्षेत्र में आज रहेगा संकट
शाहदाना के शास्त्री मार्केट, मठ की चौकी में एरियल बंच केबल डालने का कार्य मंगलवार को होगा। इस वजह से नरकुलागंज, गंगापुर, आलमगिरिगंज, मजदूरों का अड्डा, गंगापुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह नौ से अपराह्न 3:40 बजे तक प्रभावित रहेगी। कुतुबखाना सब स्टेशन की 33 केवी लाइनों पर मरम्मत के चलते आला हजरत, सरायखाम, मोती पार्क, कोहाड़ापीर और आलमगिरीगंज में मंगलवार को दिन में 11 से 12 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed