फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways will run train between Lucknow-Kalka via Bareilly

Bareilly News: लखनऊ-कालका के बीच वाया बरेली ट्रेन चलाएगा रेलवे

Mon, 09 Dec 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Railways will run train between Lucknow-Kalka via Bareilly
उत्तर रेलवे का अंबाला मंडल करेगा संचालन
विज्ञापन

बरेली। नए साल में उत्तर रेलवे (अंबाला मंडल) लखनऊ-कालका के बीच नियमित ट्रेन चलाएगा। कालका से टाॅय ट्रेन के जरिये आप शिमला की वादियों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। लखनऊ-कालका के बीच यह ट्रेन 666 किलोमीटर की यात्रा 12:20 घंटे में तय करेगी। इसको चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर में ठहराव दिया जाएगा।
ट्रेन कालका से शाम 6:30 बजे चलेगी। शाम 7:05 बजे चंडीगढ़, 7:50 बजे अंबाला, रात 8:46 बजे यमुनानगर व 9:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। मुरादाबाद मंडल में रुड़की, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर में इसका स्टापेज हैं। इन स्टेशनों के लिए अभी समय सारिणी तैयार की जा रही है। लखनऊ से यह ट्रेन शाम 5:50 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 3:05 बजे सहारनपुर, 3:44 बजे यमुनानगर, 4:40 बजे अंबाला, 5:25 बजे चंडीगढ़ और सुबह 6:05 बजे कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के वाणिज्य प्रबंधक रेहान रजा रिजवी ने बताया कि लखनऊ-कालका के बीच ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। मुरादाबाद मंडल के लिए समय सारिणी पर काम किया जा रहा है। बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद जनवरी में समय सारिणी जानी कर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed