फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways to run three pairs of special trains between Bareilly-Roorkee and Haridwar-Lucknow.

Bareilly News: बरेली-रुड़की और हरिद्वार-लखनऊ के बीच तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

Sun, 02 Aug 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 02 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Railways to run three pairs of special trains between Bareilly-Roorkee and Haridwar-Lucknow.
बरेली। उत्तराखंड के रुड़की में लगने वाले पिरान कलियर मेला और रक्षाबंधन के मद्देनजर रेलवे तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। दो जोड़ी गाड़ियां बरेली-रुड़की और एक जोड़ी हरिद्वार-लखनऊ के बीच चलाई जाएगी। शनिवार को रेलवे ने गाड़ियों की समय सारिणी जारी कर दी।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 13 से 31 अगस्त तक 04321 बरेली-रुड़की विशेष ट्रेन बरेली से सुबह 7:20 बजे चलने के बाद रामपुर, मुरादाबाद, कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मौज्जमपुर नारायण, चंदोक, लक्सर होते हुए शाम दोपहर दो बजे रुड़की पहुंचेगी।
विज्ञापन

04322 रुड़की-बरेली विशेष ट्रेन रुड़की से दोपहर 2:30 बजे चलने के बाद रात 11 बजे बरेली आएगी। 04319 बरेली-रुड़की विशेष ट्रेन सुबह 10:40 बजे बरेली से चलने के बाद शाम 5:15 बजे रुड़की पहुंचेगी। 04320 रुड़की-बरेली विशेष ट्रेन रुड़की से शाम 6:20 बजे चलने के बाद रात 1:20 बजे बरेली आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार-देहरादून के बीच 27 से 29 अगस्त तक रक्षाबंधन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 04330 हरिद्वार-लखनऊ रक्षाबंधन विशेष ट्रेन हरिद्वार से अपराह्न 3:10 बजे चलने के बाद रात आठ बजे बरेली आएगी और रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04319 लखनऊ-हरिद्वार रक्षाबंधन विशेष ट्रेन लखनऊ से रात 1:15 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:36 बजे बरेली आएगी और 11:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed